फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal children with special needs went on an exposure visit to Chandigarh and Delhi

Himachal : प्रदेश सरकार की सराहनीय पहल, चंडीगढ़ और दिल्ली के एक्सपोजर विजिट पर गए विशेष आवश्यकता वाले बच्चे

Mon, 16 Jun 2025 10:39 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 16 Jun 2025 10:39 PM IST
सार

पहली बार हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को देश की राजधानी दिल्ली और चंडीगढ़ की चार दिवसीय एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal children with special needs went on an exposure visit to Chandigarh and Delhi
एक्सपोजर विजिट पर गए विशेष आवश्यकता वाले बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

समग्र शिक्षा ने समावेशी शिक्षा को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल की है। पहली बार प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को देश की राजधानी दिल्ली और चंडीगढ़ की चार दिवसीय एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया है।

विज्ञापन


समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा के नेतृत्व में की गई इस पहल का उद्देश्य इन बच्चों को भारत की सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक विरासत से परिचित कराना, उनमें आत्मविश्वास जागृत करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। यह यात्रा न केवल उनके लिए एक शिक्षण अनुभव है, बल्कि जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने का एक अनमोल अवसर भी है। यात्रा के लिए 65 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों सहित 110 सदस्यीय दल रविवार को शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ। दल में समावेशी शिक्षा की राज्य समन्वयक प्रतिभा बाली, स्पेशल एजुकेटर और अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पहुंचने पर बच्चों ने एक होटल में रात्रि विश्राम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह बच्चों ने सुखना झील की सैर की, बोटिंग का आनंद लिया और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर उत्साहपूर्वक दिन बिताया। इस यात्रा के दौरान बच्चों को हवाई यात्रा भी करवाई जाएगी। दिल्ली पहुंचकर बच्चों को देश की लोकतांत्रिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रत्यक्ष दर्शन का अवसर मिलेगा। वे संसद भवन का भ्रमण करेंगे, जहां वे भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया, व्यवस्थाओं और संस्थानों के संचालन को नजदीक से देख सकेंगे। वे लाल किले जैसे ऐतिहासिक धरोहर स्थलों का दौरा भी करेंगे। दिल्ली से वापसी पर यह दल शताब्दी एक्सप्रेस से चंडीगढ़ पहुंचेगा और 18 जून को शिमला लौट आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed