फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Chatoga Primary School building dilapidated alarm bells ringing 37 children studying in one room

Himachal News: चटोगा प्राथमिक पाठशाला का भवन जर्जर, बज रही खतरे की घंटी; एक कमरे में हो रही 37 बच्चों की पढ़ाई

Sun, 17 Aug 2025 10:43 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 17 Aug 2025 10:43 AM IST
सार

जिला चंबा के चटोगा गांव की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चार कमरे हैं, लेकिन दो पूरी तरह से जर्जर हैं। सिर्फ एक कमरे में 37 बच्चों की पढ़ाई, मिड डे मील और कार्यालय की व्यवस्था हो रही है।

विज्ञापन
Himachal Chatoga Primary School building dilapidated alarm bells ringing 37 children studying in one room
चटोगा प्राथमिक पाठशाला का जर्जर भवन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उपमंडल के चटोगा गांव की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्कूल लगने के साथ ही हर रोज खतरे की घंटी बजने लगती है। वजह है जर्जर भवन, टूटी दीवारें और बरामदे में उगे पौधे। स्कूल में चार कमरे हैं, लेकिन दो पूरी तरह से जर्जर हैं। एक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त है। ऐसे में सिर्फ एक कमरे में 37 बच्चों की पढ़ाई, मिड डे मील और कार्यालय की व्यवस्था हो रही है।

विज्ञापन


हालात इतने खराब हैं कि भवन में आईं दरारें, उखड़ा प्लास्टर और झड़ती छतें कभी भी बड़ा हादसा कर सकती हैं। बावजूद इसके, विभाग की ओर से अब तक स्कूल को असुरक्षित घोषित नहीं किया गया है। जबकि पाठशाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) और अभिभावक कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं। नतीजा यह है कि हर दिन यहां बच्चे डर और खतरे के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं। अभिभावक अशोक कुमार ने कहा कि इस स्कूल में चटोगा के साथ आसपास के गांवों से भी बच्चे आते हैं, स्कूल की हालत ऐसी है कि अभिभावक भी डर में हैं।
विज्ञापन


तीन कमरे जर्जर हैं, सिर्फ एक में ही पढ़ाई और बाकी सब कुछ चल रहा है। विभाग को कई बार पत्र लिखे, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।  -नरेश कुमार, अध्यक्ष, एसएमसी
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक पाठशाला चटोगा में भवन निर्माण संबंधी प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय को भेजा गया है। बजट के अभाव में यह कार्य अटका हुआ है। इस बारे में फिर से निदेशालय बात की जाएगी। - बलवीर सिंह ठाकुर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा चंबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed