फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Cabinet Minister Jagat Negi Controversial Statement On Kangna Ranaut

Himachal News: जगत सिंह नेगी के फिर बिगड़े बोल, कंगना रनौत के मेकअप को लेकर कही ये बात, भाजपा ने जताया विरोध

Wed, 04 Sep 2024 08:25 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Sep 2024 08:25 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंडी से सांसद कंगना रनौत पर विवादित टिप्पणी की है। जगत सिंह नेगी ने कहा कि कंगना मेकअप खराब होने के चलते हिमाचल नहीं आईं, क्योंकि उनका मेकअप खराब हो जाता और फिर पता ही नहीं लगना था कि कंगना आईं हैं या कंगना की मां आई हैं?।
 

विज्ञापन
Himachal Cabinet Minister Jagat Negi Controversial Statement On Kangna Ranaut
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना रनौत पर ऐसी टिप्पणी जिसके बाद विवाद शुरू हो गया है। मंगलवार को विधानसभा में जगत सिंह नेगी ने कहा कि कंगना ने ट्वीट किया कहा कि मुझे कुछ अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में रेड और ऑरेंज अलर्ट है और ऐसे में वह न आएं। 31 जुलाई को हिमाचल के समेज में फ्लैश फ्लड में 36 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, मंडी में राजबन में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि उनके चुनाव क्षेत्र में यह हुआ था।

विज्ञापन

 

राजस्व मंत्री नेगी ने कहा कि नेताओं और विधायकों में तो जयराम ठाकुर थे, लेकिन अफसरों का पता नहीं है, किसने उन्हें यह सलाह दी। उन्हें भी ढूंढना पड़ेगा। फिर जब सब कुछ ठीक हो गया तो कंगना वहां आई। वैसे भी वह बरसात में वहां आना नहीं चाहती थी, क्योंकि उनका मेकअप खराब हो जाता और फिर पता ही नहीं लगना था कि कंगना आईं हैं या कंगना की मां आई हैं?।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने किया नेगी की टिप्पणी का विरोध
नेगी की टिप्पणी पर भाजपा की महिला नेता प्रज्जवला बस्टा ने विरोध जताया है और कहा कि मंत्री नेगी लगातार महिलाओं पर टिप्पणियां करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के एक मंत्री महिलाओं को लेकर सदन के अंदर भी महिलाओं के रंग-रूप, उम्र पर भद्दी टिप्पणियां करते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी इन महोदय ने ऐसी ही बातें की थीं। कंगना को लेकर कमाल की और दुख की बात तो ये है पूरी विधानसभा में कोई ऐसा नहीं था जिसे ऐसी टिप्पणियों पर आपत्ति हो? दो-दो महिला विधायक हैं सदन में उनमें से भी किसी ने ऐसी टिप्पणियों का विरोध करने की हिम्मत नहीं की और बाकि तो अगल बगल वाले सब ठहाके लगा रहे थे।

नेगी की सफाई
राजस्व मंत्री नेगी ने पूरे मामले पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने कोई निजी हमला उनपर नहीं किया है। ये डिबेट का हिस्सा था और इतने लोगों को मौत हो गई और वह कह रही थीं कि मुझे अधिकारी आने के लिए मना कर रहे हैं, जबकि वो चुनी हुईं सांसद हैं। 

पहले भी नेगी ने की थी विवादित टिप्पणी
बता दें कि मंडी लोकसभा चुनाव के दौरान भी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना रनौत पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि कंगना रनौत को कोई बिना मेकअप के देख ले तो दोबारा नहीं देखेगा। वह अपने साथ मेकअप आर्टिस्ट लेकर चलती हैं। 

विक्रमादित्य सिंह ने दी प्रतिक्रिया
हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी की भाजपा सांसद कंगना रनौत के लिए "मेकअप" टिप्पणी पर, राज्य के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "हम मंडी के सांसद का सम्मान करते हैं, वह एक निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। लेकिन संकट के दौरान उन्होंने जो बयान दिया, कि उन्हें राजनेताओं, विधायकों और प्रशासन द्वारा हिमाचल का दौरा नहीं करने के लिए कहा गया है, मुझे लगता है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि वह एक निर्वाचित प्रतिनिधि हैं, तो उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ रहना होगा, खासकर किसी संकट के दौरान। ये सभी घटनाएं उनके निर्वाचन क्षेत्र में हुईं। हम मौके पर पहुंचे और लोगों को हर संभव मदद दी, इसलिए जगत सिंह नेगी ने उस संदर्भ में यह कहा। हम एक प्रतिनिधि के रूप में उनका सम्मान करते हैं, लेकिन वह हिमाचल प्रदेश की उपेक्षा कर रही हैं, मुझे लगता है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed