फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP will organize five big events this month schedule released

Himachal BJP: इस माह पांच बड़े आयोजन करेगी हिमाचल भाजपा, शेड्यूल जारी

Tue, 03 Jun 2025 05:40 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 03 Jun 2025 05:40 PM IST
सार

Himachal BJP: हिमाचल भाजपा इस माह प्रदेश में पांच बड़े कार्यक्रम करेगी। पूरा शेड्यूल जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal BJP will organize five big events this month schedule released
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा इस माह प्रदेश में पांच बड़े कार्यक्रम करेगी। मंगलवार को इन कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी हो गया है। आने वाले दिनों में विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल मनाने के साथ, 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 25 जून को आपातकाल के काले अध्याय के 50वें वर्ष जैसे कार्यक्रमों को लेकर आयोजन किए जाएंगे।

विज्ञापन


5 जून को सुबह 10 बजे प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में इन कार्यक्रमों के लिए संयुक्त रूप से कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन कार्यशाला में मार्गदर्शन देंगे। कार्यशाला में इन घोषित समितियों के संयोजक, संसदीय क्षेत्र सह संयोजक, चारों पूर्णकालिक विस्तारिक, कार्यक्रमों के लिए नियुक्त जिला टोली के जिला संयोजक और सह संयोजक मौजूद रहेंगे। इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दो अलग-अलग समितियों का गठन किया है।

विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 25 जून को आपातकालीन के विषय को लेकर प्रदेश का संयोजक त्रिलोक कपूर को नियुक्त किया। प्रदेश सचिव सुमित शर्मा को संसदीय क्षेत्र हमीरपुर, प्रदेश सचिव मनीष चौहान को शिमला, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर को मंडी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय शर्मा को कांगड़ा का कार्यक्रम संसदीय सह संयोजक नियुक्त किया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल, संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार होंगे। उनके साथ संसदीय क्षेत्र के आधार पर कांगड़ा से विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पवन काजल, शिमला से प्रदेश सचिव डीजी ठाकुर, हमीरपुर से प्रदेश सचिव राजेश ठाकुर और मंडी से युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज शर्मा को कार्यक्रम संसदीय संयोजक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed