फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP president Rajeev Bindal elder brother Ram Kumar Bindal arrested in misdeed case

Himachal: हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के बड़े भाई दुष्कर्म केस में गिरफ्तार, 25 वर्षीय युवती ने लगाए आरोप

Fri, 10 Oct 2025 04:45 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 10 Oct 2025 04:45 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल के भाई राम कुमार बिंदल को सोलन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर 25 साल की युवती ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। सोलन एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal BJP president Rajeev Bindal elder brother Ram Kumar Bindal arrested in misdeed case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बड़े भाई राम कुमार बिंदल (81) को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पेश से वैद्य राम कुमार पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला सात अक्तूबर का बताया जा रहा है। युवती का आरोप है कि वह उनके पास इलाज करवाने आई थी। इस बीच मौका पाते ही आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। राम कुमार बिंदल सोलन में एक दवाखाना चलाते हैं।

विज्ञापन




सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय युवती ने महिला थाना में शिकायत दी है कि वह लंबे समय से बीमार है। अस्पतालों में उपचार करवाने के बाद कोई आराम नहीं मिला तो वह 7 अक्तूबर को बीमारी का वैदिक उपचार करवाने सोलन में पुराना बस अड्डा के समीप वैद्य के पास आई। आरोपी जांच के दौरान हाथ पकड़कर नसें दबाने लगा और यौन समस्याओं के बारे में पूछने लगा। इस दौरान उसने अपनी बीमारी के बारे में बताया तो आरोपी ने आश्वासन दिया कि वह इसका सौ फीसदी इलाज कर देंगे। आरोप है कि इसी बीच जांच करने के बहाने आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज करवा लिए हैं। साथ ही स्टेट फॉरेंसिक लैब जुन्गा से एक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। युवती के बयान और साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed