Himachal BJP : शिमला में नमो युवा रन कार्यक्रम का आयोजन, नशे के खिलाफ संदेश; जानें गायक मोहित चौहान क्या बोले
Himachal BJP : शिमला में भाजपा एवं युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो युवा रन कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘नमो युवा रन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'युवा फिट तो देश हिट' की भावना का साकार रूप 'नमो युवा रन' है। कार्यक्रम के दौरान गायक मोहित चौहान ने शिव कैलाशो के वासी, धौली धारों के राजा जैसे गानों के साथ युवाओं को मोहित किया।
विस्तार
भाजपा एवं युवा मोर्चा ने नमो युवा रन कार्यक्रम का आयोजन रिज मैदान से चौड़ा मैदान तक किया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं लोकप्रिय गायक मोहित चौहान मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ल द्वारा की गई और इस रन में डॉ सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल, बिहारी लाल शर्मा, विधायक रीना कश्यप, विनोद कुमार, बलबीर वर्मा, राजीव सहजल, सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, रवि मेहता, तिलक राज शर्मा, कर्ण नंदा, संजीव दृष्टा, चेतन ब्रागटा, केशव चौहान, अरुण फालटा, धीरज गुप्ता, राकेश डोगरा विशेष रूप में उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने बताया कि इस नमो रन के कार्यक्रम में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए इस रन को सफल बनाया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘नमो युवा रन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'युवा फिट तो देश हिट' की भावना का साकार रूप 'नमो युवा रन' है। नमो युवा रन सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि युवाओं के उत्साह, देशभक्ति और स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने की पहल है। नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है देशवासी स्वस्थ्य हों, इसीलिए उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट किसी शुरुआत की। आज हम सब नमो युवा रन के माध्यम से एक ऐसी पहल के साक्षी बन रहे हैं, जो केवल दौड़ नहीं है, बल्कि भारत के युवा शक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री का यह स्पष्ट संदेश है कि 'युवा ही भारत का भविष्य हैं।' जब युवा स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित रहेंगे, तभी भारत सशक्त और समृद्ध बनेगा। नमो युवा रन इसी विचार को धरातल पर उतारने का एक अद्भुत माध्यम है।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित “नमो युवा रन फॉर नशामुक्त भारत” में आम जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं व युवा साथियों के साथ शामिल होकर शुभारंभ किया।
यह प्रेरणादायी मैराथन युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और उज्ज्वल जीवन की ओर बढ़ने का सशक्त संदेश देती है।
प्रतियोगिता में… pic.twitter.com/RnbivEQ3ZF — Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) September 21, 2025
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह रन युवाओं को फिटनेस और स्वस्थय रहने के लिए प्रेरित करता है। यह पहल फिट इंडिया मूवमेंट और खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया जैसे अभियानों को और गति देगा। आज की पीढ़ी, जो मोबाइल और सोशल मीडिया की दुनिया में उलझी रहती है, उसे यह दौड़ नशे से दूर रहने और खेलों की ओर बढ़ने का संदेश देती है। नमो युवा रन केवल स्वास्थ्य का ही संदेश नहीं देता, बल्कि इसमें राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। जब हजारों युवा एक साथ दौड़ते हैं, तो यह दृश्य बताता है कि हम सब मिलकर एक नया, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी हमेशा कहते हैं 'युवा अगर फिट रहेगा, तो भारत हिट रहेगा।' उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा , हम सब संकल्प लें कि केवल आज नहीं, बल्कि हर दिन अपने जीवन में फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा को अपनाएंगे। क्योंकि जब युवा जागेगा, तभी भारत आगे बढ़ेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला समेत पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान गायक मोहित चौहान ने शिव कैलाशो के वासी, धौली धारों के राजा के किया युवाओं को मोहित। मोहित चौहान ने अपनी जीवनी के कुछ अंश नमो रन में आए युवाओं के साथ साझा किए, जिस प्रकार से वह सिरमौर शिमला सोलन और पूरी हिमाचल के साथ जुड़े हैं उसे अनुभव को भी युवाओं के साथ मोहित चौहान ने साझा किया। इस अवसर पर मोहित चौहान ने नशे के खिलाफ एक बड़ी जंग छेड़ने का भी आगाज किया उन्होंने कहा कि नशे को हराना देश के युवाओं के लिए एक संकल्प होना चाहिए जिसे आने वाले समय में हमें पूरा करना है।