{"_id":"66d72820184ad5828107bb28","slug":"himachal-assembly-will-have-zero-hours-for-the-first-time-on-the-lines-of-parliament-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Assembly: संसद की तर्ज पर हिमाचल विधानसभा में पहली बार होगा जीरो ऑवर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Assembly: संसद की तर्ज पर हिमाचल विधानसभा में पहली बार होगा जीरो ऑवर्स
Tue, 03 Sep 2024 08:46 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 03 Sep 2024 08:46 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी पहली बार जीरो ऑवर्स शुरू होगा। विधायकों को जीरो ऑवर्स में ही अपने सवाल उठाने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा शिमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद की तर्ज पर अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी पहली बार जीरो ऑवर्स शुरू होगा। इसके लिए आधे घंटे का समय दिया जाएगा। विधायकों को जीरो ऑवर्स में ही अपने सवाल उठाने का मौका मिल सकेगा। इसके लिए भी विधायकों को निर्धारित समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले भी विधानसभा में जीरो ऑवर्स शुरू करने की बात होती रही। इस बार विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने यह पहल की है। इसका विधायकों ने स्वागत किया है।प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद जीरो ऑवर्स शुरू होगा। 12:30 बजे तक विधायक प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत कोई भी मामला उठा सकेंगे। इससे पहले कई बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक प्रश्नकाल शुरू होते ही प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत अपने सवाल उठाने लगते थे। यही नहीं, प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद भी सदस्य मामले उठाते रहते थे। इससे विधानसभा की कार्यवाही में दिक्कतें पेश आ रही थीं। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शाम के वक्त जीरो ऑवर्स शुरू करने की घोषणा की है। इससे प्रश्नकाल के दौरान की कार्यवाही बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन