फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Monsoon Session Deputy CM and Lop had a heated argument over the word rusting

हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र: जंग लगने के शब्द पर उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष में तीखी नोक-झोंक, जानें

Thu, 28 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 28 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

Himachal Monsoon Session 2025 : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच तीखी नोक-झोंक हुईं। वजह थी जंग लगने वाला बयान। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Assembly Monsoon Session Deputy CM and Lop had a heated argument over the word rusting
जयराम ठाकुर/सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नियम-130 पर स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा के दौरान कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी के जंग लगने के शब्द को लेकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम के बीच तीखी नोक-झोंक हुईं। सुल्तानपुरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में जंग लग गया था, उसको धोया जा रहा है। इस पर नेता प्रतिपक्ष भड़क गए। उन्होंने कहा कि विधायकों को इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अभी नए विधायक हैं।

विज्ञापन


इस पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले - जयराम जी, आप कहां पिछली लाइन के साथ उलझ रहे हो, आपको यह शोभा नहीं देता। पहली लाइन के साथ उलझे तो बात बनें। आप लक्ष्मण रेखा तय कर लो। इस पर नेता प्रतिपक्ष बोले- पहली लाइन तो आपस में ही उलझी है। आप लोग पहले आपस में ही निपट लो। आपका स्वास्थ्य सेवाओं में क्या योगदान रहा है। हिमकेयर, आयुष्मान योजना, सहारा योजना बंद कर दी। स्थिति यह है कि कुछ न करने के बावजूद भी बस बोलना है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमने स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत सुधार किए हैं।
विज्ञापन


मेरी आवाज दबा नहीं सकते नेता प्रतिपक्ष
विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री मेरे विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। हमें पता है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके एरिया में क्या विकास कार्य हुआ है। 3 दिन तक मृतक का शरीर अस्पताल में पड़ा रहा, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। हम विधायक निधि से मोर्चरी बना रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष मेरी आवाज को दबा नहीं सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमकेयर, आयुष्मान योजना में इलाज नहीं होने पर गरमाया सदन
 हिमकेयर और आयुष्मान योजना में मरीजों को उपचार न मिलने का मामला विधानसभा में छाया रहा। भाजपा विधायकों ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा। कांग्रेस विधायको ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किए जाने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, नेरचौक और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के लिए एमआरआई मशीन पहुंच गई है। अब इन्हें इंस्टॉल किया जा रहा है। हिमाचल में 54 आदर्श अस्पताल सक्रिय हो गए हैं। 15 और बनेंगे। आनी के सात बार के विधायक रहे ईश्वर दास की पत्नी को इलाज न मिलने पर उन्होंने से स्पष्ट किया कि 15 अगस्त को उनकी पत्नी मेरे से मंच पर मिली। मैं खुद उनके पास गया। उनका स्वास्थ्य हाल पूछा, डॉक्टर को इलाज के निर्देश दिए। मंत्री ने यह जानकारी आनी के भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार की ओर से स्वास्थ्य पर चर्चा के दौरान दी। उन्होंने कहा कि इसका विस्तृत जवाब सभी सदस्यों के बोलने के बाद दिया जाएगा।
 

स्वास्थ्य मंत्री शांडिल बोले, प्रदेश में 54 आदर्श अस्पताल किए सक्रिय, 15 और बनाए जाएंगे
 विधायक पवन काजल ने कहा कि तीन साल में टांडा मेडिकल कॉलेज की हालत खराब हो चुकी है इसके लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने अमर उजाला में 12 मई को छपी खबर 10 दिन से ठीक नहीं हुई एक्सरे मशीन का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में एक-एक बिस्तर पर दो-दो मरीज होते हैं। यह दयनीय हालत है। 

आयुष्मान और हिमकेयर योजना बंद : सुखराम
 विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य एक ऐसा मुद्दा है जो हर विधानसभा क्षेत्र के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर और आयुष्मान योजनाएं गरीब लोगों के लिए जीवनदायी थीं। इस के जरिये गरीब लोगों का आसानी से उपचार हो जाता था। अब इसे बंद किया गया। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि उनके जिले में एक रिजनल अस्पताल है, तीन सीएचसी हैं। लाहौल में डॉक्टरों में आने की होड़ होती है। इसका मुख्य कारण डॉक्टरों का 10 फीसदी पीजी कोटा रहता है। विधायक डॉ. हंसराज ने कहा कि आईजीएमसी लोगों के विश्वास जुड़ा हुआ है। जो लोग यहां पर बेहतर सर्विस दे रहे हैं उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के लिए वह अपनी सरकार से भिड जाएं। चर्चा में विधायक बिक्रम, किशोरी लाल, अनिल, लोकेंद्र और बबलू ने भी हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed