फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Deputy CM Mukesh Agnihotri said there should be no objection in paying ten paise on cess

हिमाचल विधानसभा: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- सेस पर दस पैसे देने में नहीं होना चाहिए कोई एतराज

Thu, 27 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में कहा कि अर्थव्यवस्था मजबूत करने को बिजली पर सेस लगाया है। दस पैसे देने में कोई एतराज नहीं होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Assembly Deputy CM Mukesh Agnihotri said there should be no objection in paying ten paise on cess
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सदन में संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बिजली के बिलों में लगाए गए दूध और पर्यावरण सेस के मामले पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर के बीच नोकझोंक हुई। अग्निहोत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था मजबूत करने को बिजली पर सेस लगाया है। दस पैसे देने में कोई एतराज नहीं होना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन


प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि मनाली में होटल मालिकों को जनवरी में बिजली के भारी भरकम बिल आए हैं। जनवरी में होटल खाली रहते हैं। जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि बिल ज्यादा आ रहा है तो उपभोक्ता इसकी शिकायत इलेक्ट्रिसिटी रिड्रेसल फोरम पर कर सकते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि सेस लगाने के बाद भी आय नहीं हो रही है, तो ये सेस क्यों लगाया। होटल उद्योग को इसके दायरे से बाहर करना चाहिए। पूछा कि कांग्रेस सरकार चुनावी गारंटी में 300 यूनिट बिजली फ्री कब देगी। जवाब में अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में लोकहित के दृष्टिगत दूध आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए तथा पर्यावरण सुरक्षा के लिए विद्युत उपभोग पर सेस लगाए गए हैं। इससे कोई ज्यादा आय नहीं हो रही है। होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर दूध सेस 10 पैसे प्रति यूनिट और 10 पैसे प्रति यूनिट पर्यावरण सेस लगाया गया है। आम लोगों पर इसका कोई भार नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने मंदिरों की आय का कुछ हिस्सा गोवंश के लिए रखा था। जयराम ठाकुर ने कहिा कि मंदिरों का जो पैसा है, वह श्रद्धा से दिया जाता हैं। उसे सेस से नहीं जोड़ना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed