फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly CM Sukhu said We will provide facilities in medical colleges on the lines of Delhi AIIMS

हिमाचल विधानसभा: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- मेडिकल कॉलेजों में दिल्ली एम्स की तर्ज पर देंगे सुविधाएं

Wed, 19 Mar 2025 06:42 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 19 Mar 2025 06:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में दिल्ली एम्स की तर्ज पर सुविधाएं दी जाएंगी। 

विज्ञापन
Himachal Assembly CM Sukhu said We will provide facilities in medical colleges on the lines of Delhi AIIMS
सदन में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि एक साल के भीतर प्रदेश की हर पीएचसी में डॉक्टरों को उपलब्ध करवाया जाएगा। डॉक्टरों और नर्सों के पदों को सृजित किया जाएगा। चिकित्सकों का युक्तिकरण भी किया जाएगा। मेडिकल कॉलेजों में दिल्ली एम्स की तर्ज पर सुविधाएं दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन में चुनौतियां होती हैं। हम 40 साल पुरानी व्यवस्थाओं को बदल रहे हैं। आगामी 15 दिनों में पैरा मेडिकल स्टाफ का पुनर्गठन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक जनकराज और रणधीर शर्मा ने स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस के रिक्त पदों को कब तक भरा जाएगा। श्री नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा ने भी एमबीबीएस चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले कैंपस से भी वाक इन इंटरव्यू का भी प्रावधान रहा है। हमने एक साथ 500 पद सृजित किए, 300 पद भर दिए। 200 भरने की प्रक्रिया शुरू की। वर्तमान सरकार में एक भी डॉक्टर की पोस्टिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन


इस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सरकारें निरंतरता में होती है। सभी ने पदों को भरने के प्रयास किए हैं। मैंने तांदी में देखा था कि एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी ही स्वास्थ्य संस्थान का प्रभारी था। मंत्री ने कहा कि सभी पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। विपक्ष के विधायकों ने स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के जवाब से असंतोष जताया और उन पर प्रश्नों और अनुपूरक सवालों की बौछार की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में दिल्ली के एम्स की तर्ज पर सुविधाएं दी जाएंगी। बुजुर्गों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं देने का बजट में प्रावधान किया गया है। आईजीएमसी शिमला में 20-20 साल पुरानी एमआरआई की मशीनें लगी हैं। पिछली सरकार में यह नहीं बदली गईं। हम व्यवस्था परिवर्तन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed