फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Another arrest from Gurugram in vehicle registration fraud case; interrogation could lead to several

हिमाचल: वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े में गुरुग्राम से एक और गिरफ्तार, पूछताछ में हो सकते हैं कई खुलासे

Fri, 03 Jul 2026 09:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Jul 2026 09:11 PM IST
सार

सोलन और बिलासपुर से अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने मई में मुख्य आरोपी गौरव भारद्वाज को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Himachal: Another arrest from Gurugram in vehicle registration fraud case; interrogation could lead to several
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजीकरण और लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) सोलन में वाहन पंजीकरण में हुए फर्जीवाड़े में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साहुन खान को सोलन पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से पकड़ा है। आरोपी पर वाहन पोर्टल में हैक कर उसमें फर्जी आईडी बनाने का आरोप है। इस मामले में सोलन और बिलासपुर से अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने मई में मुख्य आरोपी गौरव भारद्वाज को गिरफ्तार किया था। गौरव से पूछताछ के बाद पुलिस साहुन खान तक पहुंची। साहुन इस फर्जीवाड़े की अहम कड़ी माना जा रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई बार गुरुग्राम में दबिश दी, लेकिन हर बार बचने में सफल रहा था। गौरतलब है कि सोलन की एसडीएम पूनम बंसल ने 26 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में यूपी नंबर के तीन ट्रॉलों के फर्जी पंजीकरण का जिक्र था। जांच में पता चला कि केवल तीन नहीं, बल्कि 70 से अधिक वाहन फर्जी तरीके से पंजीकृत किए गए थे। इन वाहनों को बिलासपुर और झंडूता के आरएलए में स्थानांतरित किया गया था।
विज्ञापन


फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए 29 अक्तूबर 2025 को आरएलए सोलन के वाहन पोर्टल पर एसडीएम और पंजीकरण क्लर्क की दो फर्जी आईडी बनाई गई थीं। पुलिस अधीक्षक सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े में गुरुग्राम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ से कई और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आएंगी। मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed