फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Actor Dharmendra gazed at Gobind Sagar lake with Sunny Deol

Himachal: अभिनेता धर्मेंद्र ने सनी देओल के साथ निहारी गोबिंद सागर झील, सितारों को लुभा रहा यहां का वातावरण

Tue, 21 Jan 2025 08:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भगेड़ (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भगेड़ (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 21 Jan 2025 08:17 PM IST
सार

गोबिंद सागर झील के किनारे से किरतपुर-नेरचौक फोरलेन बनने के बाद झील का खूबसूरत दृश्य और रात का मनोरम वातावरण बॉलीवुड सितारों को बेहद आकर्षित कर रहा है। सोमवार रात को बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और बेटे सनी देओल के साथ ऋषिकेश में एक निजी होटल में रात को ठहरे और झील की खूबसूरती को निहारा और इसे सराहा।

विज्ञापन
Himachal Actor Dharmendra gazed at Gobind Sagar lake with Sunny Deol
ऋषिकेश में फोरलेन किनारे स्थित निजी होटल में बेटे सन्नी देओल के साथ धर्मेंद्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता धर्मेंद्र अपनी पत्नी प्रकाश कौर, बेटे सनी देओल और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गोबिंद सागर झील के किनारे ग्राम पंचायत डमली के ऋषिकेश में एक निजी होटल में सोमवार रात को ठहरे। होटल के मैनेजर पवन कुमार ने जानकारी दी कि सनी देओल पिछले महीने भी इसी होटल में ठहरे थे।

विज्ञापन


मैनेजर ने बताया कि गोबिंद सागर झील के किनारे से किरतपुर-नेरचौक फोरलेन बनने के बाद झील का खूबसूरत दृश्य और रात का मनोरम वातावरण बॉलीवुड सितारों को बेहद आकर्षित कर रहा है। अभिनेता के परिवार ने झील की खूबसूरती को निहारा और इसे सराहा। कहा कि झील के पास क्रूज, बोट सेवा शुरू होने के बाद से इस क्षेत्र में पर्यटन का विस्तार तेजी से हो रहा है। पर्यटक अब झील के अद्भुत दृश्य का आनंद लेने के साथ-साथ क्रूज बोट की सवारी का भी लुत्फ उठा रहे हैं।

विज्ञापन

झील के किनारे स्थित ऋषिकेश अब न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर हो रहा है, बल्कि यहां की क्रूज़ सवारी भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इस क्षेत्र में आने वाले समय में पर्यटन के लिहाज से अपार संभावनाएं देखी जा रही हैं। क्रूज बोट सेवा और अन्य पर्यटक सुविधाओं के विस्तार के साथ ऋषिकेश एक प्रमुख पर्यटन हब के रूप में विकसित हो सकता है। यह क्षेत्र न केवल स्थानीय समुदाय के लिए बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए भी एक महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखता है।

अभिनेता धर्मेंद्र और उनका परिवार जिस होटल में ठहरे वह जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल के करीब स्थित है। यहां पर्यटक झील का दृश्य और अन्य आकर्षणों का आनंद लेने आते हैं। होटल में उनके ठहरने से इस क्षेत्र की पर्यटन संभावनाएं बढ़ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed