फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal A woman from Bangladesh fell in love with Monu from Chamba district got married

हिमाचल प्रदेश: बांग्लादेश की मेम को भाया चंबा जिले का मोनू, दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों संग रचाई शादी

Sun, 14 Dec 2025 06:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, (सलूणी) चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, (सलूणी) चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 14 Dec 2025 06:10 PM IST
सार

जिला चंबा के सलूणी उपमंडल की डांड पंचायत के चखोतर निवासी मोनू सूर्यवंशी उर्फ खेमराज ने बांग्लादेश के ढाका निवासी युवती से शादी हिंदू रीति-रिवाजों संग शादी रचाई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal A woman from Bangladesh fell in love with Monu from Chamba district got married
दूल्हा और दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पिछले कुछ समय से अलग-अलग जिलों में हो रही शादियों को लेकर बेहद चर्चा में बना हुआ है। अब एक बार फिर हिमाचल में एक अनोखी शादी हुई है, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। कहते हैं कि प्रेम जात पात और सरहदें नहीं देखता। प्यार किसी भी धर्म समुदाय या संस्कृति से नहीं बंधा होता है।

विज्ञापन


अब जिला चंबा के सलूणी उपमंडल की डांड पंचायत के चखोतर निवासी मोनू सूर्यवंशी उर्फ खेमराज ने बांग्लादेश के ढाका निवासी युवती से शादी हिंदू रीति-रिवाजों संग शादी रचाई है। दोनों की पहली मुलाकात के बाद बातचीत शुरू हुई। जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। तदोपरांत दोनों ने एक-दूसरे संग जीवन बिताने का प्रण लिया और परिणय सूत्र में बंध गए। यह शादी जिला मुख्यालय चंबा में पारंपरिक रस्मों के साथ परिवारजनों और सगे-संबंधियों की उपस्थिति में हई।
विज्ञापन


मोनू सूर्यवंशी के पिता खजानु ने कहा कि बहू भी उनकी लड़की जैसी है। इसलिए उन्हें घर से पूरा आदर, सम्मान और प्यार दिया जाएगा। जिससे वह कभी भी यह अनुभव न करे कि वह अपनों से दूर है। मोनू ने बताया कि पिछले दस वर्षों से दिल्ली में रह रहे हैं। जहां पर उनके खुद के होटल हैं। महजवीन बांग्लादेश से व्यापार के सिलसिले में दिल्ली आई थी। तब से उनका मिला शुरू हुआ। उसके बाद बातचीत और विश्वास बढ़ने पर दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed