फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal A tourist from Maharashtra who went to visit Chandratal died due to difficulty in breathing

Himachal News: सांस लेने में हुई तकलीफ, चंद्रताल घूमने गए महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत

Mon, 04 Aug 2025 07:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 04 Aug 2025 07:17 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पर्यटक की हिमाचल प्रदेश में मौत हो गई। पर्यटक लाहौल के चंद्रताल घूमने आया था। बताया जा रहा है कि पर्यटक आकाश को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन
Himachal A tourist from Maharashtra who went to visit Chandratal died due to difficulty in breathing
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लाहौल के चंद्रताल घूमने गए महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने से उसकी तबीयत बिगड़ी। हाई एल्टीट्यूड सिकनेस की वजह से मौत होने की आशंका है। मृतक की पहचान आकाश नाना साहेब धाड़वे (24) पुत्र कालूराम धाड़वे गांव सारोवे, तहसील भोर, जिला पुणे महाराष्ट्र के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


रोहन मन्हास निवासी गांव व डाकघर भहवल मंझ, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर, पंजाब ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह एक ट्रैवल कंपनी का कर्मचारी है और 18 लोगों का ग्रुप लेकर मनाली आया था। सभी को मनाली से किराये पर बाइक उपलब्ध करवाई गई और वह खुद अन्य कर्मचारियों के साथ बोलेरो में चंद्रताल के लिए गया। दो अगस्त की सुबह कैंप में आकाश की तबीयत बिगड़ी, उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
विज्ञापन


आकाश को ऑक्सीजन सिलिंडर लगाया गया था। जब वह मनाली की तरफ आ रहे थे तो छतड़ू के पास सड़क बंद होने से बीआरओ के वाहन में कोकसर पहुंचे। यहां आकाश व उसके अन्य साथी का प्राथमिक उपचार किया गया। एंबुलेंस से मनाली पहुंचाने पर डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित किया गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा शर्मा ने कहा कि परिजनों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed