फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal a person searched mobile number on Google and got duped of Rs 11.35 lakh

Himachal News: हिमाचल में एक व्यक्ति ने गूगल पर सर्च किया मोबाइल नंबर, लगी 11.35 लाख रुपये की चपत; जानें कैसे

Tue, 29 Apr 2025 07:19 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 29 Apr 2025 07:19 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में एक व्यक्ति को गूगल पर मोबाइल नंबर सर्च करना महंगा पड़ गया। व्यक्ति के साथ 11.35 लाख रुपये की ठगी हुई है। कैसे? पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
himachal a person searched mobile number on Google and got duped of Rs 11.35 lakh
साइबर अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रोहड़ू में एक ज्वेलर के साथ 11.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। टाटा स्टील के सरिया का ऑनलाइन आर्डर लेकर ठगी की गई है। बहरहाल, शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित जुब्बल तहसील के ढाडी गांव का निवासी है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने सरिया खरीदने के लिए टाटा स्टील के डिस्ट्रीब्यूटर का नंबर गूगल पर ऑनलाइन सर्च किया। जब उस नंबर पर फोन किया तो एक व्यक्ति ने खुद को टाटा स्टील का एरिया मैनेजर आलोक कुमार बताया।

विज्ञापन


विज्ञापन

पीड़ित ने आलोक कुमार से 15 टन सरिया का ऑर्डर बुक करवाया। इसके लिए 11,35,650 रुपये का एडवांस भुगतान भी किया। जब तय समय पर सरिया नहीं पहुंचा, तब शिकायतकर्ता ने आलोक से दोबारा संपर्क किया। मगर उसका फोन नहीं लगा। इससे पीड़ित को उस पर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने रोहडू पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

ऑनलाइन खरीदारी से पहले नंबर की पुष्टि करें
डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से पुष्टि करें। किसी अनजान नंबर या लिंक पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा न करें।

ये भी पढ़ें- Churdhar Yatra 2025: चूड़धार शिरगुल देवता मंदिर के 1 मई से खुलेंगे कपाट, लंगर की भी रहेगी व्यवस्था; जानें

कैसे होती है गूगल के माध्यम से ठगी?
बता दें कि गूगल पर मोबाइल नंबर सर्च करने से ठगी कई तरह से हो सकती है। ठग गूगल की यूजर-जनरेटेड कंटेंट पॉलिसी का फायदा उठाकर फर्जी हेल्पलाइन नंबर या जानकारी डाल देते हैं। जब कोई इन नंबरों पर कॉल करता है, तो ठग खुद को सरकारी अधिकारी, बैंक कर्मचारी, या किसी सेवा प्रदाता के रूप में पेश करते हैं और निजी जानकारी जैसे बैंक खाता, ओटीपी, या आधार नंबर मांगते हैं। इसके अलावा, कुछ फर्जी वेबसाइट्स या ऐप्स लोकेशन ट्रैकिंग का दावा करके डेटा चोरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed