{"_id":"694d364555aacca1e00bcbae","slug":"himachal-80-students-from-classes-10th-and-12th-were-unable-to-complete-their-studies-even-after-5-years-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 80 विद्यार्थी ऐसे जो 5 साल में भी पूरी नहीं कर पाए पढ़ाई, हर बार हुए फेल; नए सिरे से करना पड़ेगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 80 विद्यार्थी ऐसे जो 5 साल में भी पूरी नहीं कर पाए पढ़ाई, हर बार हुए फेल; नए सिरे से करना पड़ेगा आवेदन
Thu, 25 Dec 2025 06:34 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 25 Dec 2025 06:34 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में एसओएस के 80 विद्यार्थी 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 9वीं बार देने के बाद भी पास नहीं कर सके। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच साल में नौ मौके मिले, लेकिन नतीजा हर बार फेल। यह हाल 10वीं और 12वीं कक्षा के 80 विद्यार्थियों का है। हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के विद्यार्थी 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 9वीं बार देने के बाद भी पास नहीं कर सके। इनमें 10वीं कक्षा से 46 और जमा दो कक्षा से 34 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
परीक्षा पास करने का अंतिम मौका बोर्ड की ओर से सितंबर 2025 में दिया गया, लेकिन इसमें भी सफल नहीं हुए और अनुत्तीर्ण हो गए। वहीं अब इन्हें फिर से बोर्ड की ओर से संचालित करवाई जाने वाली एसओएस की परीक्षा के तहत अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद ही 12वीं की परीक्षा दे सकेंगे। पंजीकरण करवाने के बाद विद्यार्थियों को बोर्ड नौ और मौके परीक्षा पास करने के लिए देगा।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 23 दिसंबर को एसओएस परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इस घोषित परिणाम में 10वीं कक्षा के 46 और 12वीं कक्षा के 34 परीक्षार्थियों का परिणाम फेल रहा है। ये अभ्यर्थी पिछले पांच साल से परीक्षा दे रहे थे और उन्हें परीक्षा पास करने के लिए बोर्ड की ओर से नौ मौके दिए गए, लेकिन वे उत्तीर्ण नहीं हो सके। अब इन्हें फिर से पंजीकरण करवाना होगा, तभी यह परीक्षा में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन