फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 36.50 lakhs defrauded a retired employee by posing as a fake IPS officer

Himachal: फर्जी IPS बन सेवानिवृत्त कर्मचारी से ठगे 36.50 लाख, फोन तक काटने नहीं दिया; शातिरों ने ऐसे फंसाया

Mon, 07 Oct 2024 07:49 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 07 Oct 2024 07:49 PM IST
सार

कुल्लू के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 36.50 लाख रुपये ठगी हुई है। शिकायतकर्ता को शातिरों ने फोन कॉल काटने नहीं दी। फोन पर लगातार उपलब्ध रहने के लिए कहा। इस केस में सारे फंड सरेंडर करने के लिए कहा। जानें पूरा मामला...

विज्ञापन
Himachal 36.50 lakhs defrauded a retired employee by posing as a fake IPS officer
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

साइबर ठगों ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर कुल्लू के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 36.50 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलने पर साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी में पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे एक अनजान नंबर से फोन आया। उसे बताया गया कि उसका मोबाइल नंबर पोर्नोग्राफी और अवैध गतिविधियों में शामिल है। शिकायतकर्ता के नाम पर मुंबई में 17 एफआईआर दर्ज होने के बारे में बताया गया। इसके बाद साइबर ठगों ने शिकायतकर्ता को एक एयरवेज कंपनी के संस्थापक से संबंधित कागजात भेजे। इसमें शिकायतकर्ता के नाम पर बैंक में संदिग्ध खाता, फर्जी बैंक विवरणी, फर्जी एटीएम कार्ड आदि होने के बारे में बताया गया। इसके बाद साइबर ठगों ने शिकायतकर्ता को फर्जी सुप्रीम कोर्ट, आरबीआई के नाम पर फर्जी आदेश भी भेजे। शिकायतकर्ता से एक लिखित इकरारनामा लिखकर भेजने को कहा कि जांच पूरा होने तक वह किसी से कोई बात नहीं करेगा।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता को शातिरों ने फोन कॉल काटने नहीं दी। फोन पर लगातार उपलब्ध रहने के लिए कहा। इस केस में सारे फंड सरेंडर करने के लिए कहा। बताया कि यह धनराशि जांच पड़ताल करके तीन दिन बाद लौटा दी जाएगी। शिकायतकर्ता ने ठगों के बताए खातों में कुल तीन ट्रांजेक्शन 18 लाख रुपये, 13.50 लाख रुपये व 5 लाख रुपये के जरिये कुल 36.50 लाख रुपये भेज दिए। शिकायतकर्ता को तीन बाद धनराशि नहीं मिली तो उसने लगातार साइबर ठगों के नंबरों पर फोन किया, लेकिन शातिरों ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर शिकायतकर्ता को ठगी का अहसास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई धमकाए तो डरें नहीं, 1930 पर करें शिकायत
साइबर पुलिस थाना मंडी मध्य जोन के एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। जनता से आग्रह है कि अनजान नंबर से फोन न उठाएं। इस तरह अगर कोई धमकाए तो बिलकुल न डरें। धनराशि भेजने से पहले एक बार साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी के लैंडलाइन नंबर 01905-226900 या ई मेल आईडी pscyber-cr@hp.gov.in पर संपर्क करें।

असम व बंगलूरू के खातों में जमा हुई है राशि
शिकायतकर्ता की ओर जमा करवाई गई राशि बंगलूरू व असम के आईसीआईसीआई और येस बैंक के खातों में जमा हुई है। इस राशि को फ्रीज करने के लिए पुलिस लगातार जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed