फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 16000 feet high Baralacha pass becomes new snow point tourists are arriving to enjoy

Himachal : 16,000 फीट ऊंचा बारालाचा दर्रा बना नया स्नो प्वाइंट, ठंड और बर्फ का मजा लेने पहुंचे रहे सैलानी

Wed, 11 Jun 2025 11:59 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Jun 2025 11:59 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रा के बाद अब मनाली-लेह सड़क पर स्थित 16,000 फीट ऊंचे बारालाचा स्नो पॉइंट ने सैलानियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बारालाचा दर्रे में अभी भी तीन से चार फीट तक बर्फ की मोटी चादर है। यहां गर्मी से परेशान सैलानियों के लिए ताजगी का अहसास करा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal 16000 feet high Baralacha pass becomes new snow point tourists are arriving to enjoy
बारालाचा दर्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार होने के कारण पर्वतीय पर्यटन कारोबार तेजी से दाैड़ रहा है। रोहतांग दर्रा के बाद अब मनाली-लेह सड़क पर स्थित 16,000 फीट ऊंचे बारालाचा स्नो पॉइंट ने सैलानियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

विज्ञापन


मनाली से 144 किलोमीटर की दूरी तय कर इस बर्फीले दर्रे तक पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या हर दिन लगभग 7,000 से 8,000 तक पहुंच रही है। बारालाचा दर्रे में अभी भी तीन से चार फीट तक बर्फ की मोटी चादर है। यहां गर्मी से परेशान सैलानियों के लिए ताजगी का अहसास करा रही है। स्थानीय होटल कारोबारी दोरजे और ग्यालसन ने कहा कि बारालाचा पहुंचने का सफर थका देने वाला है। जैसे ही बारालाचा में बर्फ का दीदार होता है, पर्यटकों का थकान छू मंतर हो जाती है। पर्यटक तस्वीरें खिंचवाने और बर्फ में खेलने का लुत्फ उठा रहे हैं।

विज्ञापन

8 हजार तक पर्यटक रोज पहुंच रहे बारालाचा दर्रा 
दारचा पुलिस चेकपोस्ट के प्रभारी ओम राज के मुताबिक लेह की तरफ रोजाना करीब दो से ढाई हजार वाहन निकल रहे हैं। इनमें लगभग डेढ़ हजार वाहन बारालाचा दर्रा से लौट रहे हैं। ऐसे में करीब 7 से 8 हजार पर्यटक रोजाना बारालाचा दर्रा पहुंच रहे हैं। पुलिस और पर्यटन विभाग ने सैलानियों से अपील की है कि वे मौसम के अनुकूल कपड़े पहनें। स्थानीय गाइड की सलाह लें। कचरा दर्रा में न फेंकें। साथ ही पर्यटकों से बर्फ का पर्यावरण संतुलन बिगाड़ने वाले किसी भी तरह के कचरे को दर्रे पर न छोड़ने की अपील की है।

हैंडीक्राफ्ट, भोजन और यातायात व्यवसाय बढ़ा
होटल एसोसिएशन लाहौल के अध्यक्ष तंजिन करपा ने कहा कि पर्यटन की बढ़ती रफ्तार से लाहौल-स्पीति की अर्थव्यवस्था में भी तेजी आई है। होम स्टे संचालक पदमा ने कहा कि बारालाचा में सैलानियों की भीड़ बढ़ने से पर्यटन कारोबार को गति मिल रही है। इसे हैंडीक्राफ्ट, भोजन और ट्रांसपोर्ट से जुड़ा बिजनेस भी बढ़ा है।
विज्ञापन

मैदानी इलाकों की गर्मी से बचने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। बारालाचा दर्रा में अभी भी बर्फ है। लिहाजा अब पर्यटक रोहतांग के साथ बारालाचा दर्रा का भी रुख कर रहे हैं। सुरक्षित मार्ग और बेहतर सुविधाओं की वजह से सैलानी यहां की वादियों को निहार रहे हैं। -आकांक्षा शर्मा, एसडीएम एवं जिला पर्यटन अधिकारी लाहौल-स्पीति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed