फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 10th- and 12th-grade pass-outs given jobs 18 block coordinators fired

हिमाचल: 10वीं, 12वीं पास को दे दी नौकरी, 18 खंड समन्वयकों की छुट्टी; स्वच्छ भारत मिशन में किए गए थे तैनात

Sat, 15 Nov 2025 07:00 AM IST
अंकेश डोगरा जसवीर ठाकुर, ऊना।
जसवीर ठाकुर, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 15 Nov 2025 07:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिला और खंड स्तर पर समन्वय की तैनाती की गई है। लेकिन 18 खंड समन्वयकों की योग्यता के अनुसार नियुक्ति नहीं हुई है। इसके चलते इन्हें निदेशक ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

विज्ञापन
Himachal 10th- and 12th-grade pass-outs given jobs 18 block coordinators fired
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों के 18 खंड समन्वयकों को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निदेशक ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिला और खंड स्तर पर समन्वय की तैनाती की गई है, लेकिन स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में नियुक्ति के दौरान तय किए गए मापदंडों में 18 खंड समन्वयकों की योग्यता के अनुसार नियुक्ति नहीं हुई है। इसके चलते स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निदेशक ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में हिमाचल प्रदेश के सभी खंडों में खंड समन्वयक तैनात किए गए हैं। जबकि सभी जिला में जिला समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। जो भारत सरकार की स्वच्छ भारत मिशन में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को पंचायत के साथ समन्वय स्थापित करके क्रियान्वित करते आ रहे हैं। इस संदर्भ में स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक ने सभी जिलाधीश को पत्र जारी कर दिया है। बिलासपुर से एक, हमीरपुर से एक, कांगड़ा से तीन, कुल्लू से एक, शिमला से एक, सिरमौर से सात, सोलन से तीन, ऊना से एक समेत कुल 18 खंड समन्वयक शैक्षणिक योग्यता पूरी न करने की सूरत में निकाल दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक की ओर से जारी किए गए पत्र में न्यूनतम योग्यता स्नातक पास होना अनिवार्य दर्शाई गई है। जबकि, निकाले गए खंड समन्वयक 10वीं और 12वीं पास तैनात कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी जी विकास खंड, हमीरपुर के बिझडी, कांगड़ा के बैजनाथ, नगरोटा सूरियां, नूरपुर, कुल्लू के सदर कुल्लू, शिमला के कुपवी, सिरमौर के नाहन, पांवटा, पांवटा सदर, शिलाई, संगड़ाह, राजगढ़, राजगढ़ और सोलन के सदर, कुनिहार, धर्मपुर और ऊना के बंगाणा के खंड समन्वयकों को योग्यता के अनुसार तैनाती न किए जाने की सूरत में निकाल दिया गया है। उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की ओर से इस संदर्भ में पत्र प्राप्त हुआ है। आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विकास खंडों को प्रेषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed