फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   heavy snowfall disrupt life in entire himachal pradesh

बर्फबारी और बारिश की चपेट में ठिठुरा हिमाचल

Thu, 07 Feb 2013 11:56 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Thu, 07 Feb 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
heavy snowfall disrupt life in entire himachal pradesh

हिमाचल में चार फरवरी से बारिश और हिमपात का दौर जारी है। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर, लाहौल स्पीति और भरमौर एवं ऊपरी शिमला बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। बुधवार को शिमला शहर में भी हिमपात हो गया। इससे राजधानी का सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। शिमला से किन्नौर और कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे बर्फबारी के कारण बंद हैं। शिमला शहर और ऊपरी शिमला के बीच भी सड़क संपर्क बंद है। बर्फ से ढके क्षेत्रों में बिजली-पानी न होने से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में भयंकर शीतलहर चल रही है और चंबा के सलूणी, कल्पा, केलांग, मनाली आदि में तापमान माइनस में चला गया है। बर्फबारी के कारण राज्य में करीब 200 से ज्यादा सड़कें ठप हैं। एचआरटीसी के ही करीब 150 रूट फेल हो गए हैं। रूट फेल होने के कारण निगम को रोजाना लाखों रुपये का चूना लग रहा है।
विज्ञापन


किन्नौर और लाहौल स्पीति में प्रशासन ने लोगों को घरों से न निकलने की सलाह दी है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को खोलने के लिए मशीनें और मजदूर तैनात तो कर रखे हैं, लेकिन लगातार बर्फबारी और बारिश के चलते समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस, कल्पा का -3.8 डिग्री सेल्सियस, सलूणी में -5.5 डिग्री सेल्सियस, केलांग में -3.2 डिग्री सेल्सियस और मनाली में -1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है।

मौसम में होगा सुधार
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि वीरवार से मौसम में सुधार होना शुरू हो जाएगा। हालांकि अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 8 और 9 फरवरी को धूप निकलेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का पूर्वानुमान है।

घर से दफ्तर पैदल निकले मुख्यमंत्री
शहर में बर्फ गिरने के कारण मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार सुबह हॉलीलाज से दफ्तर के लिए पैदल ही निकल गए। वह घर से जोधा निवास तक आए। फिर लोहे की चेन लगी सचिवालय की स्कारपिओ गाड़ी में वह बैठे और रिज होते हुए पहले ओकओवर और फिर सचिवालय आए।

शिमला और लाहौल में स्कूल बंद
भारी बर्फबारी और खराब मौसम को देखते हुए लाहौल स्पीति जिला में सभी शिक्षण संस्थान 8 फरवरी, 2013 तक बंद कर दिए गए हैं। यह जानकारी डीसी लाहौल बीर सिंह ठाकुर ने दी। दूसरी ओर किन्नौर में भी डीसी कैप्टन जेएम पठानिया ने लोगों को घरों से बाहर न जाने की सलाह दी है। शिमला जिला में भी स्कूलों के अवकाश को अब 11 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

बारिश ने 105 साल का रिकार्ड तोड़ा
हिमाचल में पिछले तीन दिन से जारी बारिश ने नया रिकार्ड बनाया है। पिछले 24 घंटों में शिमला शहर में 76 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई है। इससे पहले वर्ष 1908 में ऐसा हुआ था और तब 63.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी। पिछले तीन दिनों में हुई कुल बारिश का आंकड़ा देखें तो सिरमौर, कुल्लू, चंबा और शिमला जिलों में बारिश ने नया रिकार्ड बनाया है।

कुल्लू के 300 गांव जिला मुख्यालय से कटे
फलों की घाटी से मशहूर कुल्लू जिला की करीब 80 पंचायतों के 300 गांव हिमपात के चलते प्रभावित हैं। बाह्य सराज की 58 पंचायतें पूरी तरह जिला मुख्यालय से कट गई हैं। बंजार घाटी की डेढ़ दर्जन पंचायतों समेत टील, थाचाधार, गाड़ागुशैणी, सराज, सोझा, खौली, पेड़चा, पाटन, घाट, तुंग तथा बठाहड़ गांव सड़क से कट गए हैं।

आनी और निरमंड खंड की 30 पंचायतों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट चुका है। कुल्लू की लगवैली और मणिकर्ण घाटी की दर्जन के करीब पंचायतों के लोगों की गुजरबसर में बर्फ और बारिश रोड़ा बनी हुई है। ऊझी घाटी की दो दर्जन पंचायतों का संपर्क कटने से लोगों आनाजाना दुश्वार हो गया है।


मनाली में तीसरे दिन भी बत्ती गुल
एशिया की टाप टेन पर्यटन स्थलों में शामिल पर्यटन नगरी मनाली में 60 सेंटीमीटर हिमपात से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। पर्यटन नगरी मनाली में बुधवार को तीसरे दिन भी विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही है। यातायात सुविधा तथा पेयजल सेवाओं के चरमराने से आम जनता और सैलानियों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वहीं, लाहौल में 48 घंटे से बिजली गुल चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed