फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HAS Result 2024 Jitendra Chandel of Bilaspur district got success in the third attempt

HAS Result 2024: बिलासपुर जिले के जितेंद्र चंदेल ने तीसरे प्रयास में पाई सफलता, इन्हें दिया सफलता का श्रेय

Tue, 07 Jan 2025 07:45 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 07 Jan 2025 07:45 PM IST
सार

HAS Result 2024: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HAS) फाइनल परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। वहीं, एचएएस परीक्षा परिणाम में बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के तहत गांव घुमाणी के जितेंद्र चंदेल ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
HAS Result 2024 Jitendra Chandel of Bilaspur district got success in the third attempt
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HAS) में तीसरा स्थान हासिल करने वाला जितेंद्र चंदेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उपमंडल घुमारवीं के गांव घुमाणी के जितेंद्र चंदेल ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्हें यह कामयाबी तीसरे प्रयास में मिली है। जितेंद्र चंदेल ने 10वीं तक की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद मेमोरियल स्कूल कंदरौर से की है। 11वीं और 12वीं की पढ़ाई मिनर्वा स्कूल घुमारवीं से पास की। बिलासपुर कॉलेज से 2014 से 2017 तक बीएससी जूलॉजी में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

विज्ञापन


एमएससी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से की। उन्होंने यूजीसी नेट जेआरएफ की परीक्षा साल 2020 में पास की और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से बायोकेमेस्ट्री में पीएचडी में प्रवेश लिया। साल 2021 से 2024 तक सिविल सर्विसेज की तैयारी भी की। जितेंद्र चंदेल के पिता संतोष चंदेल घुमाणी में वर्कशॉप चलाते हैं। माता कमलेश चंदेल गृहिणी है। जितेंद्र के दोनों भाई हरीश और अक्षय चंदेल पिता के साथ वर्कशॉप में उनका हाथ बटाते हैं।
विज्ञापन


जितेंद्र चंदेल ने सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया है। जितेंद्र चंदेल की कामयाबी को लेकर उसके परिजनों में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि बहुत ही गर्व की बात है कि बिलासपुर कॉलेज से एक और हीरा निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed