फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur News Fire broke out in a clothes shop in Sujanpur

Hamirpur: सुजानपुर में शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, नुकसान; घटनास्थल की 20 मीटर दूरी पर हाईड्रेंट खराब

Fri, 22 Nov 2024 03:16 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 22 Nov 2024 03:16 PM IST
सार

हमीरपुर जिले के सुजानपुर में कपड़े की एक दुकान में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन
Hamirpur News Fire broke out in a clothes shop in Sujanpur
आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सुजानपुर मुख्य बाजार में एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लगने से लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। आग सुबह करीब 11 बजे लगी।

विज्ञापन

आग लगने से मुख्य बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोगों एवं दुकान मालिकों ने जल्द दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर एसडीएम रोहित शर्मा सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। सुजानपुर थाना प्रभारी राकेश धीमान ने कहा कि मनीष गारमेंट की दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी थी, जिसमें कपड़े सहित अन्य सामान जला है। यहां पर अनुपयोग योग्य सामग्री रखी गई थी। जांच पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टि में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है।
विज्ञापन


दमकल विभाग, स्थानीय लोगों व पुलिस कर्मियों की सहायता से आग पर काबू पाया है। आग भयंकर रूप धारण न करे, इसके लिए जिला मुख्यालय से भी दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया था, लेकिन उससे पहले आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि मालिक को कितना नुकसान हुआ है, इसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है। आगजनी की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एसडीएम रोहित शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल की 20 मीटर दूरी पर हाईड्रेंट खराब
घटनास्थल के 20 मीटर दूरी पर हाईड्रेंट खराब मिला। फायर गाड़ी आग को बुझाने में जुटी हुई थी, तो पानी खत्म हो गया। गाड़ी में पानी भरने का प्रयास किया गया तो यह हाईड्रेंट खराब था। प्रेशर बहुत कम था, जिस कारण गाड़ी करीब आधा किलोमीटर दूर टीहरा रोड पर लगे हाईड्रेंट से पानी भरने गई। इसके उपरांत पुन: आग बुझाने में जुटी और आग पर काबू पाया गया।

अतिक्रमणकारियों पर की जाए कार्रवाई : एसडीएम
आग लगने के दौरान जब सामान को सुरक्षित स्थानों पर रखने का प्रयास किया जा रहा था तो अतिक्रमण से भी लोगों को जूझना पड़ा। तीन मंजिला दुकान के सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी। दूसरी मंजिल पर रखे सामान को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए सामान को गाड़ी में भरना था, लेकिन नीचे कुछ लोगों ने अतिक्रमण करके जगह पर कब्जा किया हुआ था। इससे सामान को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने में दिक्कत आई। इस पर एसडीएम रोहित ने पुलिस और नगर परिषद को निर्देश दिए हैं कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed