{"_id":"66d99be1fe1a2dfce709d844","slug":"hamirpur-news-a-young-man-died-due-to-electric-shock-in-sangroh-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: संगरोह में करंट लगने से युवक की मौत, घर में कर रहा था बिजली का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: संगरोह में करंट लगने से युवक की मौत, घर में कर रहा था बिजली का काम
Thu, 05 Sep 2024 05:24 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, अवाहदेवी (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, अवाहदेवी (हमीरपुर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:24 PM IST
सार
जिला हमीरपुर के संगरोह में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक घर पर ही बिजली का कुछ काम कर रहा था। युवक घर में इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्राम पंचायत समीरपुर के संगरोह में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। निखिल कुमार उम्र 18 साल पुत्र सुरेश कुमार गांव संगरोह कलां का युवक बुधवार देर शाम को अपने घर पर बिजली का कुछ कार्य कर रहा था। बिजली का कार्य करते समय जोर का झटका लगा। झटका लगने से वह वहीं अपने आंगन में रखी ईंट-पत्थरों पर गिर गया। उसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेश कुमार का यही एक बेटा था और बेटी जमा एक कक्षा में पढ़ती है। निखिल आईटीआई द्वितीय वर्ष का प्रशिक्षु था।
विज्ञापन
जिला परिसद सदस्य पवन कुमार और पंचायत प्रधान चंद्रमोहन ने पीड़ित परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया और प्रशासन से अपील की कि पीड़ित परिवार की उचित सहायता की जाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वीरवार को हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। अवाहदेवी पुलिस चौकी के प्रभारी संदीप अवस्थी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया और मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा। पीडि़त परिवार को फौरी राहत के रूप में 20,000 रुपये दिए गए।
विज्ञापन