फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth got electric shock, death

कोट में करंट लगने से युवक की मौत

Sun, 13 Mar 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, अवाहदेवी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, अवाहदेवी Updated Sun, 13 Mar 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
Youth got electric shock, death
मौत - फोटो : अमर उजाला

पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत कोट लांगसां में करंट लगने से एक युवक की मौत गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। क्षेत्रीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रवीण कुमार (31) पुत्र प्रीतम चंद रविवार सुबह करीब छह बजे अपने घर के पास टहल रहा था। मकान से कुछ ही दूरी पर ट्रांसफार्मर है। ट्रांसफार्मर से प्रवीण कुमार को अचानक करंट लग गया। करंट लगने से प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना अवाहदेवी पुलिस चौकी में दी।
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा। रविवार शाम को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि बारिश और तेज हवाओं के चलते ट्रांसफार्मर अर्थ कर गया। इसकी चपेट में प्रवीन आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी शांति स्वरूप ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस करंट लगने के कारणों का पता लगा रही है। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed