{"_id":"56e41ddf4f1c1b6e608b456c","slug":"three-hrtc-roots-started-at-barsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर में एचआरटीसी के तीन रूट बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर में एचआरटीसी के तीन रूट बहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी
Updated Sat, 12 Mar 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल बड़सर के तहत बंद पड़े एचआरटीसी के तीन रूटों पर बस सेवा शुरू हो गई है। बस रूट बहाल होने से लोगों में खुशी की लहर है। बस रूट हमीरपुर से धनेटा वाया गलोड़, सलौनी, कठियाणा, पपलोहल, गारली, मैहरे, दांदडू को बहाल किया गया है।
विज्ञापन
दूसरा रूट हमीरपुर से समताना वाया गलोड़, मैहरे, गारली, बिझड़ी चलाया गया है। तीसरा बस रूट हमीरपुर से दख्योड़ा वाया हमीरपुर, भोटा, रोपड़ी, बिझड़ी, सठवीं बहाल किया गया है।
विज्ञापन
लोग लंबे समय से बस रूटों को बहाल करने की मांग कर रहे थे।
कांग्रेस जिला महासचिव पवन कालिया, सुरेंद्र अग्निहोत्री, देवेंद्र राणा, अनिल कपलेश, संजय कुमार, सुरजीत सिंह, अशोक कुमार एवं अन्य लोगों ने बंद पड़े बस रूटों को चलाने पर सरकार और मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
लोगों ने एचआरटीसी के लंबे रूटों बरठीं, होशियारपुर, घोड़ी धबीरी, चंडीगढ़ और ढटवाल पर बस चलाने की मांग की है।