फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police administration is strict regarding stubble burning

Una News: पराली जलाने को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त

Wed, 06 Nov 2024 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Police administration is strict regarding stubble burning
किसानों को पराली ना जलाने को लेकर जागरूक करते डीएसपी व थाना प्रभारी नंगल।संवाद
डीएसपी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में मारे छापे
विज्ञापन

किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। पराली जलाने को लेकर पंजाब सरकार और प्रशासन ने सख्त रवैया इख्तियार किया है। डीएसपी नंगल कुलवीर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में छापे मारे। वहीं, किसानों को पराली में आग लगाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। प्रशासन की ओर से ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सेटेलाइट की मदद भी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी पराली जलाने का एक भी मामला नहीं मिला है। अगर कोई पराली को आग लगाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसानों की ओर से धान की फसल की कटाई के बाद पराली को आग लगाने के बाद प्रदूषण की मात्रा बढ़ जाती है, इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत आती है और कृषि के लिए लाभदायक कीड़े मकौड़े भी मर जाते है। इसी कारण ग्रीन ट्रिब्यूनल इस मामले में काफी सख्ती दिखा रहा है। डीएसपी कुलवीर सिंह ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और पंजाब के मुख्यमंत्री के अलावा जिला रूपनगर पुलिस के प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना के दिशा निर्देशों के तहत ही छापे मारे जा रहे हैं। किसानों को पराली को आग न लगाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed