{"_id":"56dc34e44f1c1b47408b4573","slug":"hamirpur-to-hoshiyarpur-bus-service-starts-hrtc","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर से होशियारपुर को नई बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर से होशियारपुर को नई बस सेवा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 06 Mar 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को हमीरपुर से होशियारपुर वाया नादौन, अंब, गगरेट बस सुविधा शुरू हो गई। निगम की बस अब इस रूट पर रोजाना चलेगी। बस दोपहर 1:12 बजे हमीरपुर से निकलेगी। सरकारी बस चलने से लोगों को लाभ होगा। बस शाम 5:10 बजे होशियारपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
वहां से शाम 7:00 बजे चलकर रात करीब साढ़े 10:00 बजे बस फिर हमीरपुर पहुंच जाएगी। साथ ही, दो नए लोकल रूटों पर जेनूरम बसें चलाई जाएंगी। शनिवार को दोनों रूटों पर बसों का ट्रायल लिया गया है। इन रूटों पर भी जल्द बस सुविधा मिलेगी। जेनूरम की एक बस हमीरपुर से टौणी देवी चलाई जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही, एक बस हमीरपुर से भोटा वाया धरोग, गाहलियां, महल से भोटा चलाई जाएगी। यही बस अग्घार, नाहलवीं होकर बस्सी जाएगी। लोक रूटों पर बस चलने से लोगों को अधिक लाभ होगा। होली के बाद इन बसों को रूटों पर भेजा जाएगा। अग्घार से महल वाया नाहलवीं बस सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन
निगम की बस चलने से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को लाभ होगा। साथ ही, एक एचआरटीसी बस के रूट की समय सारिणी में भी बदलाव किया गया है। बस्सी से हमीरपुर चलने वाली बस के समय में तबदीली की गई है। अब बस एक घंटा पहले बस्सी से चलेगी।
पहले बस 7:40 सुबह बस्सी से हमीपुर के लिए चलती थी। अब यह बस सुबह 6:40 पर बस्सी से चलेगी। बस बस्सी, टौणी देवी, कालेअंब होकर सुबह आठ बजे हमीरपुर पहुंचेगी।
हमीरपुर से होशियारपुर के लिए बस सुविधा शुरू हो गई है। दो अन्य बसों को भी लोकट रूटों पर चलाया जाएगा। जेनूरम की दो बसें लोकल रूटों पर चलाई गई हैं। इन बसों का एक दिन का ट्रायल हो चुका है।
- कुशल कुमार, कार्यकारी आरएम, हमीरपुर