फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tata sumo bike collision at Aghyar, three injured

अग्घार में टाटा सूमो से टकराई बाइक, तीन घायल

Sun, 06 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 06 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tata sumo bike collision at Aghyar, three injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस थाना सदर के अंतर्गत पट्टा में एक बाइक सूमो जीप से जा टकराई। हादसे में तीन बाइक सवारों को चोटें आई हैं। इनमें से दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया है। एक बाइक सवार का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौकेे पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार सुबह सवा नौ बजे तीन युवक बाइक पर सवार होकर भोटा से पट्टा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार पट्टा के पास पहुंचे तो सूमो गाड़ी से जा टकराए।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार बाइक से उछलकर सूमो गाड़ी के शीशे से जा टकराया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अजय कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी वलेट डाकघर टाउन भराड़ी, डिंपल शर्मा पुत्र रमेश चंद निवासी बलोखर और नरेंद्र कुमार पुत्र धर्मचंद निवासी लोडर डाकघर रोपड़ी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक चालक नरेंद्र कुमार का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। अजय कुमार और डिंपल शर्मा को क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ रेफर कर दिया है। एएसपी डॉ. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed