फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fire breaks out in a house in keylong four year old child burnt alive

Himachal Keylong House Fire: केलांग में दो मंजिला मकान में लगी आग, जिंदा जला चार साल का मासूम बच्चा; जानें

Wed, 25 Dec 2024 06:29 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 25 Dec 2024 06:29 PM IST
सार

केलांग में क्षेत्रीय अस्पताल के पास एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। घटना में एक चार साल का बच्चा जिंदा जल गया। 
 

विज्ञापन
fire breaks out in a house in keylong four year old child burnt alive
मकान में आग लगने से 4 साल के बच्चे की हुई मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला मुख्यालय के लोअर केलांग में क्षेत्रीय अस्पताल के पास एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। इसमें चार साल के एक मासूम बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की घटना मंगलवार शाम 6:40 बजे सामने आई। बताया जा रहा है कि इस घर में नेपाली मूल का भीम बहादुर अपनी पत्नी और चार साल के बेटे के साथ रह रहा था।

विज्ञापन




घटना के दौरान भीम बहादुर और उसकी पत्नी अपने काम से बाहर थे और बच्चा कमरे में सोया हुआ था। मकान में आग कैसे लगी अभी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। वहीं, आग लगने से मकान गिर गया और सिलेंडर भी फट गया। जिस कारण आग तेजी से लग गई। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन, पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


तहसीलदार केलांग रमेश कुमार ने बताया कि यह दो मंजिला मकान में चार कमरे थे। नेपाली मूल का भीम बहादुर इस मकान में किराए पर रहा था। उन्होंने बताया आग से लगभग 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आग में चार साल के बच्चे की मौत हो गई। डीएसपी केलांग राज कुमार ने कहा कि आग लगने से मकान गिर गया था और आग पर काबू पाने के बाद बच्चे का शव बुधवार सुबह मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को देंगे हरसंभव सहायता : उपायुक्त
जिला मुख्यालय केलांग में मंगलवार शाम को हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से फौरी राहत और आवश्यक सामान दिया गया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि इस अग्निकांड में एक बच्चे की चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। बताया कि पीड़ित परिवार को बकाया 3 लाख 75 हजार रुपये की राहत राशि भी जल्द दी जाएगी। आग की इस घटना में मकान के चार कमरे जल कर राख हो गए हैं। इसमें लगभग 10 लाख का नुकसान का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed