फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   echnical Education Minister Rajesh Dharmani appeals rich families should give up ration subsidy

Rajesh Dharmani: तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की अपील, संपन्न परिवार राशन सब्सिडी छोड़ें

Thu, 03 Oct 2024 09:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 03 Oct 2024 09:54 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मंत्री राजेश धर्माणी ने साधन-संपन्न परिवारों को डिपुओं से मिलने वाली राशन सब्सिडी को छोड़ने की अपील की है।

विज्ञापन
echnical Education Minister Rajesh Dharmani appeals rich families should give up ration subsidy
तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग मंत्री राजेश धर्माणी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग मंत्री राजेश धर्माणी ने साधन-संपन्न परिवारों को डिपुओं से मिलने वाली राशन सब्सिडी को छोड़ने की अपील की है।धर्माणी ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों को सब्सिडी का लाभ दे रही है। जो साधन-संपन्न लोग डिपो से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन लेते हैं, वे अपना राशन सब्सिडी को स्वैच्छिक छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन


खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ब्रिजेंद्र पठानिया ने बताया कि नगर परिषद घुमारवीं के उपाध्यक्ष श्याम लाल शर्मा और पूर्व जिला परिषद हटवाड़ सुभाष ठाकुर ने मंत्री से प्रेरणा लेते हुए अपनी राशन सब्सिडी छोड़ दी है। जो भी समृद्ध व्यक्ति जैसे क्लास-1 अधिकारी, क्लास-1 ठेकेदार आदि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन सब्सिडी को छोड़ना चाहते हैं तो वह विभागीय पोर्टल https:@@food-hp-nic-in@pdfs@subs-pdf से सब्सिडी छोड़ने का फार्म ले सकते हैं।
विज्ञापन


फार्म भरने के बाद जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की कार्यालय ई मेल dfsc-bil-hp@nic-in पर प्रेषित कर सकते हैं या फिर संबंधित निरीक्षक कार्यालय से फार्म प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। उपभोक्ताओं को इसके बारे में कोई भी जानकारी की आवश्यकता रहती है तो वह विभाग के दूरभाष संख्या 01978- 222349 या खंड में कार्यरत विभाग के निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed