फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dvanced salary scheme launched for HRTC employees offering several benefits an MoU signed between PNB and HRTC

हिमाचल: एचआरटीसी कर्मियों के लिए उन्नत सैलरी स्कीम शुरू, मिलेंगे कई फायदे; पीएनबी और एचआरटीसी के बीच हुआ एमओयू

Thu, 18 Dec 2025 07:26 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 18 Dec 2025 07:26 PM IST
सार

वीरवार को पीएनबी और एचआरटीसी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, एसीएस परिवहन आरडी नज़ीम, पीएनबी के जोनल मैनेजर राजेश कुमार और एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल की उपस्थिति में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
dvanced salary scheme launched for HRTC employees offering several benefits an MoU signed between PNB and HRTC
पीएनबी और एचआरटीसी के बीच हुआ एमओयू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचआरटीसी) के बीच वीरवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू पीएनबी की विशेष सैलरी अकाउंट स्कीम को एचआरटीसी के कर्मचारियों तक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। इससे कर्मचारियों को कई फायदे मिलेंगे।

विज्ञापन


यह समझौता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, एसीएस परिवहन आरडी नज़ीम, पीएनबी के जोनल मैनेजर राजेश कुमार और एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल की उपस्थिति में हुआ है। यह सैलरी स्कीम एचआरटीसी के कर्मचारियों नियमित एवं अनुबंध दोनों को व्यापक वित्तीय सुरक्षा, आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं एवं जीवनशैली से जुड़े अनेक लाभ प्रदान करेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिरता और सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस अवसर पर एचआरटीसी के अन्य बोर्ड सदस्य, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बैंक के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पीएनबी सैलरी अकाउंट से होने से ये होगा फायदा
व्यापक सैलरी कवरेज 10,000 से 1,50,000 रुपये तक की सैलरी के लिए पात्रता, जिसमें एचआरटीसी के नियमित और अनुबंध कर्मचारी सम्मिलित होंगे। अधिकतम बीमा सुरक्षा, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा 30 से 125 लाख रुपये का होगा। हवाई दुर्घटना बीमा 60 से 250 लाख का होगा। निःशुल्क टर्म इंश्योरेंस 2 से 8 लाख (वेरिएंट अनुसार) होगा। अस्पताल में भर्ती होने पर 30,000 से 60,000 तक का लाभ मिलेगा। परिवार एवं आश्रितों की सुरक्षा, बच्चों की शिक्षा के लिए 5 लाख रुपये तक का कवर मिलेगा। कन्या विवाह के लिए 10 लाख रुपये तक का कवर मिलेगा। आपातकालीन चिकित्सा व्यय 25,000 रुपये तक और एम्बुलेंस सुविधा 10,000 तक मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed