फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dussehra is celebrated in Canada too CM Sukhvinder Singh Sukhu invited for investment

Dussehra 2024: कनाडा में भी दशहरा की धूम, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निवेश के लिए किया आमंत्रित

Sun, 13 Oct 2024 06:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Oct 2024 06:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कनाडा में दशहरे के सफल आयोजन के लिए कनाडा में हिमाचली प्रवासियों को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशेष आयोजन में कनाडा के 30 से अधिक क्षेत्रीय संघों का भरपूर सहयोग मिला और प्रवासी हिमाचलियों ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। 
 

विज्ञापन
Dussehra is celebrated in Canada too CM Sukhvinder Singh Sukhu invited for investment
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कनाडा के ओटावा पार्लियामेंट हिल में लगातार दूसरे वर्ष धूमधाम से दशहरे के सफल आयोजन के लिए कनाडा में हिमाचली प्रवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से विदेश में रह रहे हिमाचलियों को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने के लिए उनकी सराहना की और कहा कि वह राज्य के सच्चे ब्रांड अंबेसडर हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशेष आयोजन में कनाडा के 30 से अधिक क्षेत्रीय संघों का भरपूर सहयोग मिला और प्रवासी हिमाचलियों ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग चाहे दुनिया के किसी भी कोने में रह रहे हों, लेकिन इस तरह के आयोजनों से उन्हें राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है। ख्यमंत्री ने प्रवासी हिमाचलियों को राज्य के विकास में योगदान देने के लिए आग्रह किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 तक हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है और प्रवासी हिमाचली इस क्षेत्र में निवेश करने के लिए आगे आएं। इस पहल में आपकी भागीदारी हिमाचल के भविष्य को उज्ज्वल बनाने और यहां के आर्थिक विकास को और प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस अवसर पर हिमाचली नाटी, रामलीला का मंचन और पहाड़ी संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य इत्यादि मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में अतिथियों को हिमाचली धाम और अन्य पहाड़ी व्यंजन परोसे गए। कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने अपने संबोधन में सांस्कृतिक विरासत के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विजयदशमी त्योहार विभिन्न समुदायों को एकसूत्र में पिरोने और एकजुटता का संदेश देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed