फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   doors of Mata Shikari Devi Mandir are closed till the month of Chaitra

Shikari Mata Mandir: माता शिकारी देवी मंदिर के कपाट चैत्र माह तक बंद

Fri, 15 Nov 2024 05:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 15 Nov 2024 05:31 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान माता शिकारी देवी मंदिर के कपाट 15 नवंबर से बंद हो गए हैं। बर्फबारी के कारण माता शिकारी देवी मंदिर के रास्ते बंद हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। 

 

विज्ञापन
doors of Mata Shikari Devi Mandir are closed till the month of Chaitra
शिकारी माता मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिकारी माता मंदिर के कपाट शुक्रवार से बंद हो गए हैं। अब श्रद्धालु मार्च में चैत्र नवरात्र के दौरान माता के दर्शन कर पाएंगे। यह निर्णय एसडीएम की अध्यक्षता वाली मंदिर प्रबंधन कमेटी ने लिया है। एसडीएम थुनाग रमेश कुमार ने बताया कि सर्दी के मौसम में सराज के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की आशंका के चलते प्रशासन ने ऊंचे पहाड़ों में जाने के लिए आम आवाजाही पर आधिकारिक तौर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। कोई भी श्रद्धालु, पर्यटक और ट्रैकर शिकारी देवी की चोटियों की ओर नहीं जाएगा। सर्दी के मौसम में संभावित शिकारी देवी, शैटाधार, तुंगासी गढ़ और देव कांडा में बर्फबारी की भारी संभावनाएं बनी रहती हैं। बर्फबारी के कारण माता शिकारी देवी मंदिर के रास्ते बंद हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed