फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Diwali 2021: Take these precautions while lighting firecrackers, pregnant women should take special care, Shimla district administration issued advisory

Diwali 2021: पटाखों को जलाते वक्त बरतें ये सावधानी, गर्भवती महिलाएं रखें खास ख्याल, एडवाइजरी जारी

Thu, 04 Nov 2021 04:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Nov 2021 04:27 PM IST
सार

सुरक्षित दिवाली मनाने के लिए प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है, ताकि दिवाली की खुशियों में किसी तरह का खलल न पड़े। डीसी शिमला आदित्य नेगी ने लोगों को दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि शहर में लोग रात आठ से 10 बजे तक पटाखे जला सकते हैं। 

विज्ञापन
Diwali 2021: Take these precautions while lighting firecrackers, pregnant women should take special care, Shimla district administration issued advisory
पटाखे(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी आज दिवाली का त्योहार पूरे धूम धाम से मनाया जा रहा है। सुरक्षित दिवाली मनाने के लिए प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है, ताकि दिवाली की खुशियों में किसी तरह का खलल न पड़े। डीसी शिमला आदित्य नेगी ने लोगों को दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि शहर में लोग रात आठ से 10 बजे तक पटाखे जला सकते हैं। उन्होंने लोगों को सुरक्षित दिवाली मनाने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


पटाखे जलाते समय बरतें ये सावधानी
दो या तीन व्यक्ति मिलकर पटाखे चलाएं ताकि हादसे की स्थिति में दूसरे की मदद हो सके।
मोमबत्ती या फिर अगरबत्ती से ही पटाखों को उचित दूरी पर रखकर जलाएं
बड़ों की देखरेख में पटाखों का चलाएं 
घर के बाहर खुले में मनाएं दिवाली 
पुराने शहर में खास सावधानी बरतें
पार्किंग, वाहनों के पास बम न फोड़े
अस्पतालों से दूरी बनाकर पटाखे करें
पटाखों को सड़क पर या अन्य किसी सार्वजनिक स्थान पर नहीं जलाएं
पटाखों को हाथ में पकड़ कर न जलाएं। जमीन पर रखकर जलाएं
जलाने के बाद अगर पटाखा न जले तो उस पर पानी डाल दें।
पटाखों के भंडार को पटाखे जलाने के स्थान के पास न रखें।
छोटे बच्चों को स्वयं पटाखे जलाने को न दें।
पटाखों पर झुककर उन्हें न जलाएं, डिब्बे या कांच की बोतल में रखें
ढीले वस्त्र न पहनें और जलते पटाखे किसी व्यक्ति पर न फेंके

पटाखे से चोट यह बरतें सावधानियां
पटाखों से चोट लगने पर प्राकृतिक रूप से पलकें स्वयं बंद हो जाती हैं। इन्हें बंद ही रहने दें। जलन, दर्द और छटपटाहट होने पर घबराएं नहीं। दर्द निवारण के लिए दर्द निवारक टेबलेट ले सकते हैं। आंखों को धोएं नहीं। अपनी या किसी दूसरे की सलाह पर नेत्रों में दवा डालने का प्रयास न करें।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाएं रखें खास ख्याल
शिमला। गर्भवती महिलाएं जिन्हें सांस की समस्या हो उन्हें प्रदूषण से दूर रहना चाहिए। खासकर यदि किसी महिला को अस्थमा है तो उन्हें हर वक्त अपने साथ इनहेलर रखना चाहिए। एलर्जी के खतरे को कम करने के लिए जब तक संभव हो सजावट की फूलमालाएं आदि को घर से बाहर ही रखें। पटाखों से फैले प्रदूषण से भी बचकर रहना चाहिए। यह प्रदूषण पेट में पल रहे मासूम के लिए ठीक नहीं। वातावरण से जो कार्बन मोनोऑक्साइड सांस के जरिये लेंगी वह शरीर में आक्सीजन के उपयुक्त संचरण में बांधा पहुंचाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


    यह हानिकारक गैस भ्रूण के प्लेसेंटा से होकर गुजरे तो गर्भ में पल रहे बच्चे को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। अक्सर महिलाएं त्योहार की तैयारियों में व्यस्त होकर भोजन के प्रति लापरवाही कर जाती हैं। इन्हें थोड़ी मात्रा में 1 से 2 घंटे के अंतराल पर पौष्टिक भोजन ग्रहण करना चाहिए। संभव हो तो हर घंटे में पानी-पीते रहना चाहिए। ऐसा करने से चक्कर आने की समस्याएं बेहोशी और सुस्ती से आप खुद को बचा सकती हैं। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि आतिशबाजी के दौरान गर्भवती महिलाएं बाहर न निकलें।

आपातकालीन स्थिति में यहां करें संपर्क

लक्कड़ बाजार चौकी : 265537
बालूगंज थाना : 283019
छोटा शिमला थाना : 262095
न्यू शिमला थाना : 267176
ढली थाना : 284137
संजौली थाना : 284108
फायर स्टेशन - 101, 100,
आपदा प्रबंधन - 107
माल शिमला : 265897
छोटा शिमला : 2623269
बालूगंज : 283066
एंबुलेंस सेंटर : 108 और 102 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed