{"_id":"6768a76b81424252c707be75","slug":"tibetan-buddhist-scholar-rachung-released-by-china-after-three-and-a-half-years-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: तिब्बती बौद्ध विद्वान राचुंग को चीन ने साढ़े तीन साल बाद किया रिहा, जेल में बुरी तरह बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: तिब्बती बौद्ध विद्वान राचुंग को चीन ने साढ़े तीन साल बाद किया रिहा, जेल में बुरी तरह बिगड़ी तबीयत
Mon, 23 Dec 2024 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2024 05:27 AM IST
सार
जेल में राचुंग की सेहत गंभीर रूप से बिगड़ चुकी है। सूत्रों के अनुसार, राचुंग को बेहद अमानवीय हालात में जेल में रखा गया। उन्हें परिवार से भी नहीं मिलने दिया गया।
विज्ञापन
बौद्ध विद्वान गेशे राचुंग गेंडुन
- फोटो : cta
विस्तार
प्रमुख तिब्बती बौद्ध विद्वान गेशे राचुंग गेंडुन को चीन ने करीब साढ़े तीन वर्ष बाद रिहा कर दिया। जेल में राचुंग की सेहत गंभीर रूप से बिगड़ चुकी है। सूत्रों के अनुसार, राचुंग को बेहद अमानवीय हालात में जेल में रखा गया। उन्हें परिवार से भी नहीं मिलने दिया गया।
विज्ञापन
भिक्षु राचुंग को चीन के नगाबा काउंटी स्थित कीर्ति मठ से 1 अप्रैल, 2021 की रात गिरफ्तार किया गया था। महीनों तक उनका अता-पता नहीं चला। जुलाई, 2022 में खुलासा हुआ कि उन्हें तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा व भारत स्थित कीर्ति मठ के प्रमुख कीर्ति रिनपोछे को पैसे भेजने के आरोप में साढ़े तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है। राचुंग तिब्बती बौद्ध धर्म की सर्वोच्च शैक्षणिक डिग्री गेशे की पढ़ाई कर रहे थे। उन्हें 1998 में भी हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन