{"_id":"697a0b46a06c70f071048952","slug":"ipl-2026-this-time-dharamshala-may-host-more-than-two-ipl-matches-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: इस बार धर्मशाला को मिल सकती है दो से अधिक आईपीएल मैचों की मेजबानी, शेड्यूल तैयार करेगा बीसीसीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2026: इस बार धर्मशाला को मिल सकती है दो से अधिक आईपीएल मैचों की मेजबानी, शेड्यूल तैयार करेगा बीसीसीआई
Thu, 29 Jan 2026 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 29 Jan 2026 05:00 AM IST
सार
इस बार धर्मशाला को दो से अधिक मैचों की मेजबानी का मौका मिल सकता है। वजह है देश के कई राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव। जानकारी के अनुसार जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक प्राथमिकताओं के चलते आईपीएल मैचों का आयोजन मुश्किल हो जाता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के कई राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते इस बार धर्मशाला को दो से अधिक मैचों की मेजबानी का मौका मिल सकता है। इसके बारे में जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु सहित अन्य राज्मों में विधानसभा चुनाव होने के चलते बीसीसीआई की ओर आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी नहीं किया है। बीसीसीआई चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा का इंतजार कर रहा है, ताकि मैचों के आयोजन में कोई व्यवधान न आए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक प्राथमिकताओं के चलते आईपीएल मैचों का आयोजन मुश्किल हो जाता है। इसी कारण बीसीसीआई ने संबंधित फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को वैकल्पिक स्थानों के लिए तैयार रहने को कहा है। सूत्रों की मानें तो चुनावी राज्यों विशेषकर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से कुछ मैच धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में शिफ्ट किए जा सकते हैं। धर्मशाला भी 18 संभावित मैच आयोजन स्थलों की सूची में शामिल है। अब संभावना बढ़ने लगी है कि धर्मशाला को दो से अधिक मैच मिल सकते है।
विज्ञापन
इससे पहले भी धर्मशाला कई बार आईपीएल मैचों का सफल आयोजन कर चुका है। हालांकि, धर्मशाला को कितने मैच मिलेंगे, यह अंतिम शेड्यूल जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते आईपीएल शेड्यूल तैयार होने में थोड़ा समय लगेगा, ताकि चुनाव के चलते आईपीएल के मैचों में किसी प्रकार की कोई रुकावट न आए। उन्होंने कहा कि आईपीएल शेड्यूल जारी होने के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन