HP Board 12th Result: बारहवीं में कांगड़ा के सरकारी स्कूल के अंशित ओवरऑल टॉपर, मेरिट में बेटियों का दबदबा
सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। आर्ट्स संकाय में जिला कांगड़ा के पीएमश्री सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भवारना के अंशित कुमार ने 500 में 496 (99.2%) अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। कोरोना काल को छोड़कर पहली बार परीक्षा परिणाम 92.02 फीसदी रहा है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 8.86 फीसदी अधिक है। आर्ट्स संकाय में जिला कांगड़ा के पीएमश्री सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भवारना के अंशित कुमार ने 500 में 496 (99.2%) अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। अंशित ओवरआल मेरिट सूची में भी टॉपर हैं।
विज्ञान संकाय में कांगड़ा के दि न्यू ईरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी की शायला कश्यप ने 500 में 495 (99%) अंक लेकर टॉप किया। वहीं, कॉमर्स में सेंट डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट ऊना की यशस्वनी चौहान एवं कृषिका और जिला कांगड़ा के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाहड़ा के अयान ने 500 में 491 (98.2%) अंक लेकर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है।
तीनों संकायों की मेरिट सूची में 121 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें 99 छात्राएं, जबकि 22 छात्र हैं। तीनों संकायों की मेरिट में 61 सरकारी स्कूलों और 60 निजी स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हैं। ओवरआल टॉप टेन सूची में कुल 76 विद्यार्थी शामिल हैं, जिनमें 60 छात्राएं और 14 छात्र हैं। इनमें 42 सरकारी, जबकि 34 निजी स्कूलों के विद्यार्थी हैं। आर्ट्स संकाय में सिरमौर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कंगेर धारयार की आरुषी ने 500 में 495 (99%) अंक लेकर द्वितीय, जबकि कांगड़ा के राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दाड़ी की शाम्या बड़जात्या ने 500 में 494 (98.8) अंक लेकर तृतीय स्थान पाया है।
कॉमर्स में कांगड़ा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नगरोटा बगवां की अंजली व मुस्कान और सोलन जिले के शिवालिक साइंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुरानी की जाह्नवी ने 500 में से 489 (97.8%) अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा, जबकि ऊना के पीएमश्री राजकीय मॉडल स्कूल धुंधला की मुस्कान और कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मलाहरी की रिधिमा ने 500 में से 488 (97.6%) अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।
साइंस में जिला ऊना के गुरुकुल पब्लिक स्कूल पक्कापरोह अंब की संचिता धीमान और हमीरपुर के आर्यन पब्लिक स्कूल झंडी की काशी शर्मा ने 500 में से 493 (98.6%) अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा, जबकि सोलन के सनराइज पब्लिक स्कूल बरूणा की तमन्ना शर्मा, कांगड़ा के एवीएम स्कूल पाहड़ा के नितिन और ऊना जिले के एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़ की वैशाली ठाकुर ने 500 में से 492 (98.4%) अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए अभ्यर्थी 19 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान पुनर्मूल्यांकन के लिए 1000 रुपये, जबकि पुनर्निरीक्षण के लिए 800 रुपये प्रति विषय की दर से शुल्क देना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए संबंधित विषय में 20 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने मेधावियों के प्रदर्शन की सराहना कर कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम और पढ़ाई के प्रति समर्पण का परिणाम है। सीएम ने ओवरआल टॉपर रहे अंशित को फोन कर बधाई दी।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 12वीं कक्षा में कुल 81,417 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 74,637 पास हुए हैं। 3,352 फेल, जबकि 3,071 की कंपार्टमेंट आई है। 37 का आरएलडी, दो का आरएलई, 9 का पीआरएस, 46 का पीआरसी और एक अभ्यर्थी का परिणाम डिस्मिस किया गया है। 308 ने परीक्षा नहीं दी। 3,352 फेल, जबकि 3,071 की कंपार्टमेंट आई है। 37 का आरएलडी, दो का आरएलई, 9 का पीआरएस, 46 का पीआरसी और एक अभ्यर्थी का परिणाम डिस्मिस किया गया है। 308 ने परीक्षा नहीं दी।
कारपेंटर के बेटे ने पूरे प्रदेश में किया टॉप
गुग्गा सलोह के अंशित कुमार ने 12वीं के परीक्षा परिणाम में पूरे प्रदेश में कला संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया है। अंशित के पिता लवेश कुमार ठाकुरद्वारा में टिंबर डिपो पर कारपेंटर हैं और माता निशा कुमारी गृहिणी हैं।