{"_id":"6ae0d4ad24a3a6e8d1051ed7","slug":"rahul-gandhi-accuses-bjp-eci-of-vote-chori-in-delhi-trilokpuri-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ज्ञानेश जी जाना तो पड़ेगा': दिल्ली के त्रिलोकपुरी पहुंचे राहुल; भाजपा-चुनाव आयोग पर फिर वोट चोरी का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'ज्ञानेश जी जाना तो पड़ेगा': दिल्ली के त्रिलोकपुरी पहुंचे राहुल; भाजपा-चुनाव आयोग पर फिर वोट चोरी का आरोप
Tue, 27 Oct 2026 10:13 PM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:13 PM IST
सार
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में एसआईआर को लेकर हुई जनसुनवाई के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि चार बूथों पर 416 वोट बिना जायज कारण काटे गए। राहुल ने क्या आरोप लगाए? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बार फिर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) पर कथित वोट चोरी का आरोप लगाया है।
राहुल गांधी ने क्या लिखा?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, दिल्ली के त्रिलोकपुरी में आज एसआईआर को लेकर जनसुनवाई में वोट चोरी के जीते-जागते सबूत देखकर आया हूं। हैरान रह जाएंगे। सिर्फ चार बूथों पर 416 वोट काट दिए गए। बिना किसी जायज कारण के, गैरकानूनी तरीके से।
ये भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग: 30 अक्तूबर को खरगे के आवास पर बैठक, विपक्ष की रणनीति क्या?
उन्होंने आगे लिखा, इसीलिए हर बूथ का ऑडिट जरूरी है। तभी भाजपा-ईसीआई की वोट चोरी का असली पैमाना सामने आएगा। कांग्रेस नेता आगे कहा, (मुख्य निर्वाचन आयुक्त) ज्ञानेश कुमार जी, जितना छिपना है, छिप लीजिए। जाना तो पड़ेगा ही।
सीईसी के खिलाफ आंदोलन तेज करेगा इंडिया ब्लॉक
वहीं, विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग तेज करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में गठबंधन 30 अक्तूबर को दिल्ली में उनके खिलाफ 'जनता के बीच महाभियोग' कार्यक्रम आयोजित करेगा।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, यह कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास 10, राजाजी मार्ग पर होगा। इसका आयोजन एक नवंबर को होने वाली विपक्षी गठबंधन की संयुक्त रैली से पहले किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपने आरोप और उन्हें पद से हटाने की मांग सार्वजनिक मंच पर रखेगा।

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में आज SIR को लेकर जनसुनवाई में वोट चोरी के जीते-जागते सबूत देखकर आया हूं। हैरान रह जाएंगे! सिर्फ़ 4 बूथों पर 416 वोट काट दिए गए। बिना किसी जायज़ कारण के, ग़ैरक़ानूनी तरीके से। इसीलिए हर बूथ का ऑडिट ज़रूरी है। तभी BJP-EC की वोट चोरी का असली पैमाना सामने आएगा। ज्ञानेश कुमार जी, जितना छिपना है, छिप लीजिए। जाना तो पड़ेगा ही।
विज्ञापन विज्ञापन— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 27, 2026