{"_id":"699c201443b912aba10ea65b","slug":"himachal-board-exams-lecturer-advice-regarding-history-subject-exam-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: इतिहास विषय की परीक्षा को लेकर प्रवक्ता की सलाह, अंकों के हिसाब से उत्तर देते समय लिखें शब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: इतिहास विषय की परीक्षा को लेकर प्रवक्ता की सलाह, अंकों के हिसाब से उत्तर देते समय लिखें शब्द
Mon, 23 Feb 2026 03:08 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 23 Feb 2026 03:08 PM IST
सार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरियां (नूरपुर) में तैनात प्रवक्ता इतिहास देश राज ठाकुर ने परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने सलाह दी कि उत्तर लिखते समय महत्वपूर्ण तिथियों, घटनाओं और व्यक्तियों के नाम को रेखांकित करें। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
प्रवक्ता इतिहास देश राज ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उत्तर लिखते समय अधिक से अधिक हेडिंग का प्रयोग करें। वहीं स्पष्ट और सुव्यवस्थित प्रस्तुति से परीक्षक पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा प्रश्नपत्र में दिए गए अंकों के अनुसार ही उत्तर की लंबाई तय करें। यदि प्रश्न पांच अंकों का है तो उत्तर भी उसी अनुरूप विस्तार से लिखा जाए। अनावश्यक लंबा या अत्यधिक छोटा उत्तर अंक कटने का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
यह सलाह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरियां (नूरपुर) में तैनात प्रवक्ता इतिहास देश राज ठाकुर ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को दी। उन्होंने सलाह दी कि उत्तर लिखते समय महत्वपूर्ण तिथियों, घटनाओं और व्यक्तियों के नाम को रेखांकित करें। इससे उत्तर स्पष्ट और प्रभावी बनता है तथा परीक्षक को मुख्य बिंदु समझने में आसानी होती है। प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर क्रमबद्ध ढंग से लिखें। पैराग्राफ छोटे-छोटे रखें और जहां संभव हो, बिंदुवार उत्तर दें।
विज्ञापन
इसके अलावा साफ-सुथरी लिखावट और सही वर्तनी भी अच्छे अंक दिलाने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि इतिहास विषय में मानचित्र आधारित प्रश्नों और महत्वपूर्ण तिथियों का विशेष महत्व होता है। विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले इनका अच्छे से अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें और समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें। नियमित पुनरावृत्ति और अभ्यास से ही बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
एमसीक्यू प्रश्नों के लिए पूरा अध्याय पढ़ें
बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने के लिए पिछले तीन-चार वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन करने की भी सलाह दी है। साथ ही पाठ्यपुस्तक के अध्यायों का भी अच्छे अध्ययन करने को कहा है। बहुविकल्पीय प्रश्न पाठ्यपुस्तक में पढ़ाए गए अध्याय से ही आते हैं तथा उन्हें किसी भी तरीके से पूछा जा सकता है। इसके चलते एमसीक्यू प्रश्नों को हल करने के लिए विद्यार्थियों को अध्याय का पूरा ज्ञान होना आवश्यक है।
बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने के लिए पिछले तीन-चार वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन करने की भी सलाह दी है। साथ ही पाठ्यपुस्तक के अध्यायों का भी अच्छे अध्ययन करने को कहा है। बहुविकल्पीय प्रश्न पाठ्यपुस्तक में पढ़ाए गए अध्याय से ही आते हैं तथा उन्हें किसी भी तरीके से पूछा जा सकता है। इसके चलते एमसीक्यू प्रश्नों को हल करने के लिए विद्यार्थियों को अध्याय का पूरा ज्ञान होना आवश्यक है।