फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   dharamshala under 19 athletics meet aryan sudiksha 1500m race

धर्मशाला: अंडर-19 एथलेटिक्स मीट शुरू, 1500 मीटर दौड़ में कांगड़ा के आर्यन और बिलासपुर की सुदीक्षा ने मारी बाजी

Tue, 27 Oct 2026 10:05 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 27 Oct 2026 10:05 AM IST
सार

धर्मशाला में राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट के पहले दिन कांगड़ा के आर्यन और बिलासपुर की सुदीक्षा ने 1500 मीटर दौड़ में बाजी मारी। प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों और तीन खेल छात्रावासों के 429 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
dharamshala under 19 athletics meet aryan sudiksha 1500m race
मार्च पास्ट में भाग लेते हुए शिमला जिले की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में शुरू हुई 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट के पहले दिन कांगड़ा और खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।लड़कों की ऊंची कूद स्पर्धा में कांगड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कांगड़ा के आयुष कुमार ने 1.81 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। मंडी के सौरांश और कांगड़ा के तुषार राणा ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कांगड़ा आदर्श ने पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


लड़कों की 1500 मीटर स्पर्धा में कांगड़ा के आर्यन ने 4 मिनट 26.02 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि मंडी के तनिश ने दूसरा और ऊना के आदर्श शांडिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में खेलो इंडिया केंद्र बिलासपुर की सुदीक्षा सिंह ने 5 मिनट 9.92 सेकंड के समय के साथ बाजी मारी। इसी केंद्र की राधिका ने दूसरा और और हमीरपुर जिलर की मन्नत ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों और तीन खेल छात्रावासों के कुल 429 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

ऊना ने हैंडबॉल में शिमला को 11-1 से हराया
हटगढ़ स्कूल में अंडर-14 आयु वर्ग राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। लाल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा और सहायक निदेशक खेल अजय पांटा ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 12 जिलों और एक स्पोर्ट्स हॉस्टल के कुल 464 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

राज्य निदेशालय के मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर ने बताया कि हैंडबॉल के पहले मुकाबले में ऊना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिमला को 11-1 के अंतर से हराया। दूसरा मुकाबला मंडी और सिरमौर के बीच खेला गया। इसमें सिरमौर ने 12-8 के अंतर से मंडी को हराया। वहीं, हॉकी के मुकाबले में हमीरपुर की टीम ने कांगड़ा को 1-0 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला सोलन और बिलासपुर के बीच खेला गया जिसमें सोलन ने 5-1 के अंतर से बिलासपुर को हराया।

बास्केटबॉल में सिरमौर की टीम ने शिमला को 34-16 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला किन्नौर और सोलन के बीच खेला गया जिसमें किन्नौर ने 30- 16 के अंतर से सोलन को हराया। इस अवसर पर श्यामलाल, राकेश कुमार, संजीव कौशल, विजय चौधरी, सतीश कुमार, राम सिंह, दुर्गा ठाकुर, अनीता चंदेल, सीमा, बबीता, स्मृति ठाकुर, स्नेहलता, संजीव, दिनेश कुमार और अजय मनकोटिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed