फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Development work will not be delayed unnecessarily in Panchayats Himachal govt has taken a big decision

Himachal Pradesh: पंचायतों में बेवजह नहीं लटकेंगे विकास कार्य, हिमाचल सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अभी जानें

Tue, 04 Feb 2025 03:45 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 04 Feb 2025 03:45 PM IST
सार

बिना किसी ठोस वजह के पंचायतों में विकास कार्यों को लटकाने की प्रवृति पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार ने बीडीओ को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए शक्तियां प्रदान कर दी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Development work will not be delayed unnecessarily in Panchayats Himachal govt has taken a big decision
ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

व्यवस्था परिवर्तन की ओर एक और कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने पंचायतों के माध्यम से होने वाले विकास कार्यों को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने और उन्हें गति प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बिना किसी ठोस वजह के पंचायतों में विकास कार्यों को लटकाने की प्रवृति पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार ने बीडीओ को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए शक्तियां प्रदान कर दी हैं।

विज्ञापन


विभाग ने अधिसूचना जारी कर साफ कर दिया है कि अगर एक महीने में पंचायत विकास कार्य शुरू करने में असफल रहती है, तो बीडीओ अपने स्तर पर विकास कार्य शुरू करता है। इसके लिए बीडीओ पंचायती राज एक्ट के रूल 93 (3) के तहत अपने विभाग के जेई, और अस्सिटेंट इंजीनियर के माध्यम से काम को शुरू करवा सकता है, ताकि इनमें विलंब न हो। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने एक महीने की अवधि को और कम करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


राज्य सरकार के इन निर्देशों से पंचायतों में विकास कार्यों में तेज़ी आएगी और लोगों को इन योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। बीडीओ को शक्तियां प्रदान करने के बाद पंचायतों में राजनीतिक आधार या आपसी टकराव के कारण वर्षों तक लंबित रहने वाले कार्यों की संख्या कम होगी और अनस्पेंट मनी भी प्रदेश की अर्थव्यवस्था में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायतों को विभिन्न विभाग विकास कार्यों के लिए अनेकों योजनाओं से धन प्रदान करते हैं, लेकिन यह पैसा वर्षों तक उनके पास पड़ा रहता है और विकास कार्य शुरू भी नहीं हो पाते। राज्य सरकार इस परंपरा को बंद करना चाहती है, ताकि लोगों को इन योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed