{"_id":"0215f5dce1807ba521979f578edfc7b9","slug":"detonator-exploded-killing-three-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेटोनेटर फटने से तीन की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेटोनेटर फटने से तीन की मौत, दो जख्मी
अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 02 Dec 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर जिला मुख्यालय से करीब सौ किलोमीटर दूर लड्डा पंचायत के गांव मनयोट में रविवार सुबह करीब आठ बजे आग सेंक ते वक्त दुर्घटनावश हुए जोरदार विस्फोट से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हो गए। मृतकों में दो पंजाब के रहने वाले हैं।
सभी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़क निर्माण में लगी ठेका कंपनी में कार्यरत थे।
बताया जा रहा है कि आग में लकड़ी के साथ सड़क निर्माण के लिए विस्फोट करने में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक पदार्थ (डेटोनेटर) को भी गलती से आग में डाल दिया गया था।
इससे जोरदार धमका हुआ और पांच लोग इसकी चपेट में आ गए। इनमें से आग सेंक रहे ठेकेदार पंजाब के मानसा जिला के साडा सिंह वाला गांव के सरदार सुखराज सिंह (43) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गंभीर घायल सुपरवाइजर बाबा बाकला (अमृतसर) के जनकराज सिंह (50) और पंजर के जेसीबी के सह चालक सुदेश कुमार (18) पुत्र करतार चंद की मौत अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हुई।
इनके अलावा दो लोग मामूली रूप से जख्मी हुए। तीनों के शव पंचैरी पीएचसी पहुंचाए गए। वहां दोपहर को सुदेश का शव पोस्टमार्टम के बाद घर वालों को सौंप दिया गया।