{"_id":"66cc91041ed07d84a9061fed","slug":"deputy-cm-mukesh-agnihotri-travelling-in-ride-with-pride-and-also-took-feedback-from-the-driver-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Deputy CM: पैदल जा रहे उपमुख्यमंत्री ने राइड विद प्राइड में किराया देकर किया सफर, चालक से फीडबैक भी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Deputy CM: पैदल जा रहे उपमुख्यमंत्री ने राइड विद प्राइड में किराया देकर किया सफर, चालक से फीडबैक भी ली
Mon, 26 Aug 2024 07:58 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 26 Aug 2024 07:58 PM IST
सार
सोमवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राइड विद प्राइड टैक्सी में किराया देकर सफर किया। वहीं, चालक से गाड़ियों को लेकर फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन
मंडी में राइड विद प्राइड टैक्सी में बैठकर टिकट कटवाते उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छोटी काशी मंडी पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पैदल चलने के बाद राइड विद प्राइड टैक्सी में किराया देकर सफर किया। इस दौरान गाड़ियों को लेकर फीडबैक लिया। रविवार रात को उपमुख्यमंत्री अचानक सर्किट हाउस पहुंचे थे। सोमवार को ससुराल में उनकी पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री की आत्मा की शांति के लिए रखे कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद करीब सवा एक बजे अपनी एस्कार्ट गाड़ी को खड़ा कर पैदल सर्किट हाउस की तरफ निकल पड़े।
विज्ञापन
जैसे ही उपमुख्यमंत्री टारना की तरफ जाने वाली सड़क पर पहुंचे तो वहां से गुजर रही राइड विद प्राइड टैक्सी चालक ने उन्हें अभिवादन किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री 10 लोगों के साथ टैक्सी में सवार हो गए। वह चालक के साथ फ्रंट सीट पर बैठे। करीब 10 मिनट के सफर में चालक जगतंबा प्रसाद ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने शहर में चल रही राइड विद प्राइड टैक्सियों के बारे में जाना और पूछा कि इसकी कितनी एवरेज है। लोग इससे संतुष्ट हैं या नहीं। कोई समस्या तो नहीं है।
विज्ञापन
आप तो हमारे लिए भगवान, मैं कैसे किराया ले सकता हूं
चालक जगतंबा प्रसाद ने बताया कि करीब पौने 2 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उतरने पर उपमुख्यमंत्री ने सभी का किराया लेने की बात कही। मैंने कहा कि आप तो हमारे लिए भगवान हैं। आपसे कैसे किराया वसूल सकता हूं। इस पर उन्होंने जबरदस्ती टिकट काटने को कहा। बाद में 10 लोगों के टिकट काटकर उपमुख्यमंत्री ने खुद 200 रुपये किराया चुकाया।
विज्ञापन