{"_id":"67bded09c89c086cbe0a1b27","slug":"deputy-cm-mukesh-agnihotri-said-tenders-for-the-bulk-drug-park-project-will-be-issued-next-month-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- बल्क ड्रग पार्क परियोजना के अगले माह लगेंगे टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- बल्क ड्रग पार्क परियोजना के अगले माह लगेंगे टेंडर
Tue, 25 Feb 2025 09:47 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, दुलैहड़ (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, दुलैहड़ (ऊना)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 25 Feb 2025 09:47 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीटन कॉलेज के सालाना समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि 1405 एकड़ क्षेत्र में 2000 करोड़ रुपये से बनने वाली परियोजना से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास की दिशा में बल्क ड्रग पार्क परियोजना को प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उप मुख्यमंत्री ने बीटन कॉलेज के सालाना समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि 1405 एकड़ क्षेत्र में 2000 करोड़ रुपये से बनने वाली परियोजना से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
केंद्र और हिमाचल सरकार इसमें एक-एक हज़ार करोड़ रुपये का निवेश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अगले महीने से 800 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए जाएंगे, जिससे परियोजना के ढांचागत निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने चिट्टे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।
विज्ञापन