{"_id":"69133b2f9e575b74ba043d40","slug":"delhi-bomb-blast-himachal-revenue-minister-jagat-singh-negi-reaction-target-on-the-modi-government-2025-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Car Blast: 'चुनाव से पहले ही क्यों होते हैं धमाके; देश में मुसीबत के समय विदेश दौरे पर होते हैं मोदी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Car Blast: 'चुनाव से पहले ही क्यों होते हैं धमाके; देश में मुसीबत के समय विदेश दौरे पर होते हैं मोदी'
Tue, 11 Nov 2025 07:04 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 11 Nov 2025 07:04 PM IST
सार
Delhi Blast: दिल्ली में हुए बम धमाके पर हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि ऐसी घटना चुनाव से पहले ही क्यों होती है? इस पर प्रश्नचिह्न है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने दिल्ली में हुए बम धमाके की टाइमिंग पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना चुनाव से पहले ही क्यों होती है? इस पर प्रश्नचिह्न है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी विडंबना है कि जब भी देश में कोई मुसीबत आती है, उस समय प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर चले जाते हैं। देश में कहीं पर भी धमाका होने के बाद अलर्ट जारी होता है। उन्होंने कहा कि पुलवामा और पहलगाम की घटनाओं के दौरान भी चुनाव नजदीक थे। अब बिहार में मतदान से पहले धमाका हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने जयराम ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। मंडी में आपदा प्रभावितों को राहत राशि वितरित की गई। भाजपा नेता इसे झूठ बता रहे हैं। जयराम ठाकुर सहित भाजपा विधायकों को इस कार्यक्रम में बुलाया गया लेकिन वे नहीं आए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा के दौरान 1500 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की बात कही थी लेकिन हिमाचल को यह पैसा नहीं मिला है।
विज्ञापन
Trending Videos
दिल्ली धमाके के बाद पुलिस अलर्ट, शोघी में वाहनों को जांच के बाद मिल रहा प्रवेश
दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट के बाद शिमला पुलिस अलर्ट पर है। शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों और रिज मैदान पर पुलिस दिन और रात के समय लगातार गश्त कर रही है। पुलिस ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
जिला शिमला के प्रवेशद्वार शोघी बैरियर पर बाहर से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। इसके लिए यहां पर 24 घंटे स्टाफ की तैनाती की गई है। खासकर दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को बिना जांच के प्रवेश नहीं मिल रहा है। शोघी के अलावा उत्तराखंड के साथ लगती जिले की सीमाओं में भी सतर्कता बरती जा रही है। कुड्डू और फेडिज पुल के पास उत्तराखंड से आने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में किसी भी संदिग्ध वस्तु या बैग मिलने पर फौरन पुलिस को सूचित करने की अपील की है। इसके अलावा लोगों को अपने अपने क्षेत्रों में किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति के बारे में भी सूचित करने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा शहर के रिज मैदान समेत बस स्टैंड और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में भी अतिरिक्त पुलिस स्टाफ की तैनाती की गई है जिससे की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि दिल्ली धमाके बाद जिले में सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाए हैं। प्रवेशद्वारों पर सतर्कता बढ़ाई गई हैं तो वहीं अतिरिक्त स्टाफ की भी तैनाती की गई है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में फौरन संबंधित पुलिस स्टेशन को सूचित करने की अपील की है।