फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress state president Vinay Kumar described statements made by JP Nadda during Himachal Visit as misleading

हिमाचल: विनय कुमार बोले- नड्डा आंकड़ों के साथ स्पष्ट करें, केंद्र सरकार ने किस योजना के तहत कितना पैसा दिया

Sun, 14 Dec 2025 05:12 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 14 Dec 2025 05:12 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के दौरे के दौरान दिए बयानों पर निशाना साधा। कहा कि नड्डा को चाहिए कि वे आंकड़ों के साथ स्पष्ट करें कि केंद्र सरकार ने किस योजना में कितना पैसा दिया। 

विज्ञापन
Congress state president Vinay Kumar described statements made by JP Nadda during Himachal Visit as misleading
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के शिमला दौरे के दौरान दिए गए बयान तथ्यों से परे और पूरी तरह भ्रामक करार दिया है। उन्होंने कहा कि नड्डा को चाहिए कि वे आंकड़ों के साथ स्पष्ट करें कि केंद्र सरकार ने किस योजना के तहत किस मद से हिमाचल प्रदेश को कितना पैसा दिया है।

विज्ञापन


रविवार को जारी बयान में विनय कुमार ने कहा कि नड्डा की ओर से शिमला में बोले गए झूठों का पुलिंदा इतना बड़ा है कि उसे सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाए। सच्चाई यह है कि आपदा के नाम पर केंद्र सरकार ने आज दिन तक हिमाचल प्रदेश को एक रुपया भी नहीं भेजा है। तीन महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 1500 करोड़ रुपये की आपदा राहत राशि की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक वह राशि प्रदेश सरकार को प्राप्त नहीं हुई। दिल्ली से शिमला पैदल पहुंचने में भी लगभग 96 घंटे लगते हैं, लेकिन भाजपा को यह घोषणा किए हुए 90 दिन से अधिक का समय बीत चुका है और प्रदेश को अब भी इंतजार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले प्रदेश में तथाकथित डबल इंजन सरकार थी, लेकिन उस समय भी भाजपा के दावे पूरी तरह खोखले साबित हुए। यही कारण रहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट होकर रह गई। इसलिए नड्डा की ओर से किए जा रहे दावे केवल हवा-हवाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार ने कहा कि भले ही इस बार जगत प्रकाश नड्डा किसी अन्य राज्य से राज्यसभा में पहुंचे हैं, लेकिन उनकी कर्मभूमि हिमाचल प्रदेश ही रही है। ऐसे में उन्हें चाहिए कि वे आपदाग्रस्त हिमाचल प्रदेश के लोगों की पीड़ा को समझते हुए प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की राशि तुरंत जारी करवाएं।

नड्डा के शिमला दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए विनय कुमार ने कहा कि उनका यह दौरा पूरी तरह राजनीतिक रहा। केंद्रीय मंत्री होने के नाते उन्होंने प्रदेश को न तो कोई ठोस आश्वासन दिया और न ही कोई वास्तविक मदद मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और प्रदेश की ओर आंखें मूंद कर बैठी है। पिछले तीन वर्षों में केंद्र सरकार ने प्रदेश को कोई भी विशेष सहायता नहीं दी, जबकि प्रदेश से चुने गए भाजपा सांसद झूठे आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed