फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm virbhadra meeting with officers over security for india vs pak t20 match

सीएम ने बुलाई अफसरों की बैठक, मैच की सुरक्षा पर मंथन

Sat, 05 Mar 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 05 Mar 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra meeting with officers over security for india vs pak t20 match
सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान सीएम ने मैच की सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया है। (फाइल फोटो) - फोटो : ब्यूरो

धर्मशाला मैच को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गृह विभाग और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान धर्मशाला में होने वाले टी-20 क्रिकेट विश्वकप की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। इस दौरान 19 मार्च को होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर भी सीएम ने अधिकारियों के साथ मंथन किया।

विज्ञापन


19 मार्च को धर्मशाला में टी 20 वर्ल्ड कप का मैच होना है। प्रदेश और देशभर में धर्मशाला में मैच होने के पक्ष और विपक्ष में हो रही बयानबाजी के बीच शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड तथा पाकिस्तान सरकार ने टीम भेजने से पहले सुरक्षा की समीक्षा के लिए दल भेजने की बात कही थी।
विज्ञापन


इसके बाद सीएम की इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान सीएम ने मैच की सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया है। फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हिमाचल पुलिस के हाथों में है, लेकिन सीएम ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा इंतजाम की नए सिरे से समीक्षा कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को होने वाले मैच को लेकर प्रदेश में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों से लेकर सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने मैच न कराने को लेकर मोर्चा संभाल रखा है। वहीं, राज्य सरकार भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश की साख पर बट्टा लगने से बचाने को लेकर दबाव में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed