फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu said that Jairam Thakur is a liar and is giving wrong feedback to Modi

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर झूठ के सौदागर, मोदी को दे रहे गलत फीडबैक

Wed, 09 Oct 2024 09:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Oct 2024 09:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष झूठ के सबसे बड़े सौदागर हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गलत फीडबैक दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu said that Jairam Thakur is a liar and is giving wrong feedback to Modi
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष झूठ के सबसे बड़े सौदागर हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गलत फीडबैक दे रहे हैं। प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में टॉयलेट टैक्स का प्रचार कर रहे हैं। उन्हें अफसोस होता है कि देश के प्रधानमंत्री ऐसी बातें बोलते हैं। प्रधानमंत्री को जयराम जो फीडबैक देते हैं, उन्हें इस पर सोचना चाहिए कि ये किस प्रकार की बातें कर रहे हैं। उन्हें इस प्रकार का प्रचार नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू बुधवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) एवं अस्पताल शिमला में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर के लोकार्पण के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को बोलना चाहिए कि झूठ की मशीन प्रधानमंत्री के मुंह में नहीं डालनी चाहिए। सुक्खू ने कहा कि 20 महीने की सरकार ने कोई टैक्स नहीं लगाया है। सोशल मीडिया पर झूठ परोसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नाम बड़ी झूठी पार्टी होना चाहिए। सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पता नहीं क्या-क्या बोलते रहते हैं। नए-नए नाम खोजते रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा झूठ अगर किसी ने बोला है तो वह हैं नेता प्रतिपक्ष जयराम और सबसे बड़े झूठे पर ही टैक्स लगाया जाना चाहिए। सुक्खू ने कहा कि पता नहीं कहां से कभी टॉयलेट टैक्स की बात करते हैं, जो कहीं है ही नहीं। कभी बोलते हैं कि खेल टैक्स लग गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 75 लाख परिवार रहते हैं। किसी के पास टॉयलेट टैक्स का बिल नहीं गया है। जबसे सरकार आई है, तबसे कभी खराब आर्थिक स्थिति तो कभी कुछ और बात करते हैं। अगर किसी चीज को सही करने की दिशा में व्यवस्था परिवर्तन करते हैं तो उस पर भी गलत बात करते हैं। हिमाचल की जनता पर कोई टैक्स लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा जो इनवेस्टमेंट ड्रेन हुआ है, वह पूर्व भाजपा सरकार की वजह से हुआ है। भाजपा ने जनता की संपदा को लूटा है और लुटाया है। उसे हमारी सरकार ठीक कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी और टांडा में मिलेंगी एम्स जैसी सुविधाएं
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने स्वास्थ्य संस्थानों में जाकर व्यक्तिगत तौर पर सुविधाओं के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सभी मेडिकल कॉलेजों का बुरा हाल किया, उसे माफ नहीं किया जाएगा। हम अपने संसाधनों से अब इन्हें मजबूत कर रहे हैं। आने वाले समय में दो मेडिकल कॉलेजों में एम्स जैसी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए जो बेड लगे हैं, वह एम्स के मुकाबले के लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed