फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu reaction on the mosque dispute in Sanjauli Shimla

Shimla Masjid Controversy: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- कानून व्यवस्था को तोड़ा तो सरकार करेगी कार्रवाई

Thu, 05 Sep 2024 08:31 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 05 Sep 2024 08:31 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिद निर्माण के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो भी कानून व्यवस्था को हाथ में लेगा, सरकार उस पर कड़ी कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu reaction on the mosque dispute in Sanjauli Shimla
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : एएनआई, शिमला

विस्तार

शिमला के संजौली में मस्जिद विवाद को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सभी नागरिक एक समान हैं, सभी धर्मों का सम्मान है। जो भी कानून व्यवस्था को हाथ में लेगा, सरकार उस पर कड़ी कार्रवाई करेगी। कानून व्यवस्था को हाथ में लेने का किसी के पास कोई अधिकार नहीं है। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्वक हो, उसका हम सम्मान करते हैं, लेकिन कानून व्यवस्था को तोड़ने की इजाजत न तो किसी राजनेता को है और न ही राजनेता के समर्थक को। संजौली विवाद का क्या कारण रहा, क्यों विवाद बढ़ रहा है, इस पर सरकार ने गहनता से विचार किया है। शहरी विकास मंत्री इस पर बयान दे चुके हैं। हिमाचल में आने वाला हर आदमी कानून से बंधा है और हमारे सभी साथी भी कानून से बंधे हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण को तोड़ने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने संजौली बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान संजौली चौक से ढली टनल और यहां से वापस संजौली चौक पर लोगों ने एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के कारण दोपहर करीब डेढ़ घंटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।




दोपहर में बड़ी संख्या में लोग संजौली चौक पर एकत्रित हुए। इसके बाद बाजार में विरोध रैली निकाली गई। इस दौरान पुलिस ने धार्मिक स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया था। सबसे पहले सैकड़ों की संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए ढली टनल की ओर रवाना हुए। इसके बाद दोबारा संजौली चौक पर पहुंचे। संजौली चौक लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर दो दिनों में अवैध निर्माण नहीं तोड़ा तो वे हजारों की संख्या में एकत्रित होकर दोबारा प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed