फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu on Dhaulasidh Sunni and Luhri power projects

Himachal CM: 'विद्युत उत्पादक 12 फीसदी रॉयल्टी देने को तैयार, शर्तें नहीं मानीं तो टेकओवर करेंगे परियोजनाएं'

Sat, 31 Aug 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 31 Aug 2024 04:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि धौलासिद्ध, सुन्नी व लुहरी पावर प्रोजेक्ट को एसजेवीएन से टेकओवर किया जाएगा।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu on Dhaulasidh Sunni and Luhri power projects
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सदन में संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विद्युत उत्पादक 12 फीसदी रॉयल्टी देने को तैयार हो गए हैं। कंपनियों ने अन्य शर्तें नहीं मानी तो सरकार परियोजनाओं को टेकओवर करेगी। प्रश्नकाल के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने हिमाचल के हित बेचे। कांग्रेस सरकार ने 40 साल बाद प्रोजेक्ट वापस लेने का फैसला लिया है। धौलासिद्ध, सुन्नी व लुहरी पावर प्रोजेक्ट को एसजेवीएन से टेकओवर किया जाएगा। एनटीपीसी से डुगर प्रोजेक्ट वापन लेने के लिए भी यह नियम लागू होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने विद्युत कंपनियों के साथ इंपलीमेंट एग्रीमेंट तक नहीं किया। लुहरी परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। लेकिन इस प्रोजेक्ट के लिए पूर्व सरकार ने ऐसी शर्तें तैयार की, जिससे प्रदेश को आर्थिक तौर पर नुकसान हुआ। पूर्व सरकार ने लुहरी परियोजना से 10 साल बाद 4 फीसदी, 11 से 25 वर्ष में 8 फीसदी और 26 से 40 साल तक 12 फीसदी निशुल्क बिजली लेने को मंजूरी दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि धौलासिद्ध और सुन्नी परियोजना में भी इस तरह से कार्य किया गया। कंपनियों को 40 वर्ष के बाद परियोजनाएं दे दी गईं। जीएसटी भी माफ किया गया। लाडा के तहत राशि नहीं ली। पूर्व सरकार ने पानी की संपदा को बेच दिया। कांग्रेस सरकार ने इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से बीते दिनों मुलाकात कर बताया कि एसजेवीएन की तीन परियोजनाओं को सरकार टेकओवर कर लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बिजली कंपनियां 12 फीसदी की रॉयल्टी देने को तैयार हो गई है। अन्य शर्तों को भी मानने के लिए कहा गया है। शर्तों के अनुसार अगर समझौता नहीं हुआ तो सरकार परियोजनाएं टेकओवर करने को विवश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed